तेलंगाना में बीजेपी-जनसेना गठबंधन में बढ़ी मुश्किलें, सीटों के बटंवारे पर भाजपा नेताओं ने शुरू किया विरोध
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जनसेना के बीच सीटों के बटंवारे को लेकर भाजपा के नेताओं का गुस्सा सामने आने लगा है। पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के लिए भाजपा आलाकमान ने कुछ सीटें छोड़ने का मन बनाया है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इससे पहले ही भाजपा में इसको लेकर धमासान शुरू हो चुका है।

तेलंगाना के कुकटपल्ली और सेरिलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इन नेताओं ने भाजपा आलाकमान से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जन सेना पार्टी को आवंटित ना किए जाने की मांग की है। भाजपा नेताओं का मानना हे कि भाजपा की इन क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है और भाजपा उम्मीदवार के जीतने की अधिक संभावना है।
कुकटपल्ली और सेरिलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्रों के के भाजपा नेताओं के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के बीच तेलंगाना में गठबंधन सीटों के बंटवारे के कारण मुश्किल में पड़ता नजर आ रहा है।
कुकटपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से पहले भाजपा नेता गज्जला योगानंद के समर्थकों ने भाजपा राज्य कार्यालय में विरो ध किया इसके साथी भाजपाआलाकमान से से रिलिंगमपल्ली सीट पवन कल्याण की जन सेना को आवंटित नहीं करने की मांग की।
भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि कुकटपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में जनसेना पार्टी का कोई आधार नहीं है, इसलिए जेएसपी को ये सीट लड़ने के लिए देने से से प्रतिद्वंद्वी पार्टी का उम्मीदवार आसानी से सीट जीत जाएगा।
वहीं एक भाजपा नेता ने कहा कुक्कटपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पार्षद हैं ऐसे में जेएसपी को चुनाव लड़ने के लिए ये सीट देना आत्मघाती होगा। उन्होंने कहा अगर भाजपा का इस सीट से कैंडीडेट खड़ा किया जाता है तो भाजपा कार्यकर्ता इस सीट से जीत के लिए पार्टी के प्रचार में अपना जी-जान लगा देंगे।
यहं तक कि पूर्व सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी भी जन सेना को सेरिलिंगमपल्ली टिकट दिए जाने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि सेरिलिंगमपल्ली का टिकट रविकुमार यादव को दिया जाए क्योंकि वो इस क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications