अधीर रंजन का ममता पर हमला, बोले-वोट के लिए दाऊद-लश्कर से भी दोस्ती कर सकती हैं दीदी

कोलकाता। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को दिनाजपुर में एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, दीदी को लगता है कि वो दाऊद, लश्कर-ए-तैयबा और जेएम से वोट हासिल कर सकती हैं। अधीर रंजन ने हाल में पार्टी छोड़कर गए दो सीनियर नेताओं को लेकर भी तंज कसा।

Didi can befriend Dawood, Lashkar to win votes. Only votes matter to her: Adhir R Chowdhury

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने उत्तर दिनाजपुर की रैली में कहा कि भतीजे को बचाने के लिए दीदी को भाइयों की जरूरत पड़ चुकी है। उन्होंने शुवेंदु दा के साथ पहले बेरुखी की और अब बिमल दा के साथ वही कुछ किया। ऐसा लग रहा है कि दीदी, दाऊद, लश्कर-ए-तैयबा और जैश को अपनी तरफ मिलाना चाहती हैं। दीदी के लिए वोट के अलावा कुछ भी माएने नहीं रखता है। बता दें कि, पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले चौधरी ने रविवार को एक रैली के लिए सड़क के रास्ते मालदा से सिलिगुड़ी जाने के दौरान गुरुंग को कथित तौर पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोट पाने के लिए 'देश हित' के साथ समझौता कर रही हैं। चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गुरुंग के आरोप मुक्त होने तक इंतजार कर सकती थी।

भी नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेता बिमल गुरुंग का समर्थन लेकर तृणमूल कांग्रेस ने 'आत्मघाती राजनीति' का चयन किया है। चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी वोट बटोरने के लिए कथित तौर पर कुख्यात अपराधी दाउद इब्राहिम या आतंकी संगठन अलकायदा से भी चुनावी तालमेल कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+