जानिए कौन है सोशल मीडिया पर छाई ये बला की खूबसूरत लड़की, बॉलीवुड से है नाता लेकिन फिर भी है इंडस्ट्री से दूर
मुंबई। सारा अली खान हों या जाह्नवी कपूर, या फिर अनन्या पांडे हों या शनाया कपूर। बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स ही छाए हुए हैं। कुछ ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली तो कुछ डेब्यू के लिए तैयार हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्लैमर की दुनिया से तो दूर हैं लेकिन इतनी खूबसूरत हैं कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पीछे हो जाएं। जी हां हम बात कर रहे हैं अपने जमाने के सुपर स्टार दिवंगत शशि कपूर की पोती आलिया कपूर की। आलिया अपने फोटो शूट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। विस्तार से जानिए उनके बारे में सबकुछ

फिल्म दुनिया से दूर अपनी लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं आलिया
आलिया कपूर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। वो फिल्मी दुनिया से दूर है और अपनी जिंदगी अलग तरीके से ही एंज्वॉय करती हैं। आपको बता दें कि आलिया कपूर शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी हैं। करण कपूर एक जाने माने फोटोग्राफर हैं। या ऐसे कहें कि दुनिया के टॉप फोटोग्राफर में करण कपूर का नाम शूमार है। करण कपूर ने लोरना कपूर से शादी की थी। आलिया भी बिल्कुल विदेशी लगती हैं।

लंदन में रहती हैं आलिया कपूर
करण कपूर ने एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया था। उसके बाद वो बॉलीवुड को अलविदा कह लंदन में जाकर सैटल हो गए। आलिया भी अपने पिता के साथ लंदन में रहती हैं। आलिया लंदन में ही पली बढ़ी हैं। उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम जैक है। लंदन में रहने के बाद भी आलिया कपूर मुंबई वाले परिवार से काफी क्लोज हैं। चचेरी बहन करिश्मा और करीना के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। जब तैमूर का जन्म हुआ था तो आलिया उसके गेट टुगेदर में शामिल होने के लिए लंदन से आई थीं।
सुंदरता में करीना और करिश्मा को टक्कर देती हैं आलिया
सोशल मीडिया पर आलिया जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं लाखों के लाइक्स आते हैं। लोगों का मानना है कि वह सुंदरता में करीना और करिश्मा को टक्कर देती हैं। वह बहुत हद तक अपनी मां जैसी ही दिखती हैं।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications