क्या आजम खान से BJP के लोगों ने ही जया प्रदा को हराया?

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) से बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) ने अपने खिलाफ हुई बहुत ही बड़ी और गंभीर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत बीजेपी की टॉप लीडरशिप से करने की बात कही है।

बीजेपी के गद्दार ने हराया!

जया प्रदा (Jaya Prada)ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि,"मैं पार्टी की टॉप लीडरशिप को उन लोगों के बारे में बताऊंगी, जिन्होंने विपक्षी दल की मदद की है, ताकि उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।" गौरतलब है कि जय प्रदा (Jaya Prada)को रामपुर में उनके सख्त विरोधी रहे समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार आजम खान (Azam Khan)से हार का सामना करना पड़ा है। आजम सपा के उन 5 सांसदों में शामिल हैं, जो इसबार महागठबंधन के बावजूद भी जीत पाए हैं।

रामपुर में आजम खान ने हराया है

रामपुर में आजम खान ने हराया है

रामपुर(Rampur) सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान (Azam Khan) को 5,59,177 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी की जया प्रदा (Jaya Prada)को 4,49,180 वोट मिले हैं। इस तरह से आजम उनसे 1 लाख 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीती हैं। गौरतलब है कि ये दोनों नेता यूपी की राजनीति में एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग और सियासी डायलॉगबाजी के लिए मशहूर रहे हैं।

जया प्रदा पर भद्दे तंज के चलते बैन हुए थे आजम

जया प्रदा पर भद्दे तंज के चलते बैन हुए थे आजम

इस चुनाव में भी आजम खान (Azam Khan) ने अपनी आदत के मुताबिक जया प्रदा (Jaya Prada)पर कटाक्ष करना नहीं छोड़ा था। लेकिन, इस बड़बोलेपन के चक्कर में वो उनके कपड़ों को लेकर ऐसा भद्दा तंज कर गए, जिसके चलते चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए उनके प्रचार करने पर बैन लगा दिया। हालांकि, आजम अब भी दावा करते हैं कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था और अपने ऊपर हुई कार्रवाई के लिए वो मीडिया से भी नाखुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+