क्या सुशांत सिंह के परिवार को पहले से ही पता थी ड्रग्स वाली बात? फैमिली वकील ने बताया सच

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई और ईडी की एंट्री के बाद से रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से केस की जांच कर रही ईडी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर अब बड़ा खुलासा किया था। दरअसल, ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ड्रग एंगल की जांच करने के लिए चिट्टी लिखी है। ये ताजा आरोप कथित रूप से रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स की जांच के बाद लगाए गए हैं। इस मामले पर अब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Drugs Chat: Sushant Case के वकील ने कही ये बात | ED| CBI| NCB | वनइंडिया हिंदी
    फैमिली वकील ने क्या कहा

    फैमिली वकील ने क्या कहा

    इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान जब विकास सिंह से इस बारे में पूछ गया तो उन्होंने इसे बहुत गंभीर मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा, हमें पहले बताया गया था कि सुशांत सिंह राजपूत के इलाज के दौरान उन्हें कुछ दवाइयां दी जा रही थीं। अब हमे पता चल रहा है कि सुशांत को कोई बैन या फिर खतरनाक ड्रग दिया जा रहा था। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है जिसकी जांच होनी चाहिए, क्या पता इसके जरिए पूरे एक नेटवर्क का ही भंडाफोड़ हो जाए।

    क्या परिवार जानकारी थी?

    क्या परिवार जानकारी थी?

    गौरतलब है कि ईडी की आशंकाओं के बाद इस मामले में अब ड्रग्स के एंगल ने नॉरकोटिक्स विंग को भी एक्टिव कर दिया गया है। वो भी अब इस केस की जांच करने जा रही है। राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह से जब पूछा गया कि क्या परिवार को इस बात की कोई जानकारी थी? क्या सुशांत के परिवार के किसी भी सदस्य को यह अंदाजा था कि उन्हें ड्रग्स दिया जा रहा है?

    रिया पर साधा निशाना

    रिया पर साधा निशाना

    इस सवाल पर विकास सिंह ने कहा, जैसा कि मैं पहले कह चुका हू रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को उनके परिवार से दूर रखा हुआ था। हमने तो पहले की बताया था कि रिया ने कभी सुशांत के परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया, ऐसे में एक्टर के बारे मे उनके परिवार को कुछ पता नहीं चल पाता था। बता दें कि विकास सिंह के इस बयान ने अब मामले को और पेचीदा बना दिया है।

    क्या था चैट में?

    क्या था चैट में?

    दरअसल ईडी के हाथ रिया के कुछ Whatsapp चैट लगे हैं। जिसमें जया साहा ने लिखा कि पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे देना है। फिर 40 मिनट लगेगा। ऐसे में अंदाजा लगया जा रहा है कि जिस चार ड्रॉप्स की बात है, वो ड्रग्स है और यहां 'उसे' का मतलब सुशांत है। ऐसे में ईडी ने जया साहा को समन दे दिया है। जल्द ही उनसे ड्रग्स को लेकर पूछताछ की जाएगी।

    स्वामी भी उठा चुके हैं सवाल

    स्वामी भी उठा चुके हैं सवाल

    आपको बता दें कि ईडी से पहले भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस बात का आरोप लगाया था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उनकी हत्या हुई है, क्योंकि सुशांत की जिस दिन हत्या हुई थी, उस दिन उन्होंने दुबई के एक ड्रग डीलर से मुलाकात की थी। स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, "सुनंदा पुष्कर के मामले में अहम यह था कि पोस्टमॉर्टम में उनके पेट में एम्स के डॉक्टरों को क्या मिला, लेकिन ऐसा श्रीदेवी या सुशांत के मामले में नहीं हुआ। सुशांत के मामले में एक दुबई का ड्रग डीलर आयश खान सुशांत की हत्या के दिन उनसे मिला था, क्यों?"

    यह भी पढ़ें: सुशांत की मौत से डरे अभिनेत्री के पिता नहीं भेजना चाहते तृप्ति शंखधर को मुंबई, बेटी के आरोपों पर और क्या कहा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+