सुशांत की मौत से डरे अभिनेत्री के पिता नहीं भेजना चाहते तृप्ति शंखधर को मुंबई, बेटी के आरोपों पर और क्या कहा?
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली 19 वर्षीय एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने पिता पर उन्हें जान से मारने और जबरदस्ती शादी करवाने के आरोप लगाए। तृप्ति ने आपबीती सुनाते हुए यह भी कहा कि पापा रोजाना उसके और मां के साथ मारपीट कर रहे हैं और हाथ को भी काटने की कोशिश की गई। खुद पर लगे आरोपों पर पिता ने सफाई देते हुए कहा कि बेटी पर शादी का कोई दबाव नहीं है। हाल ही में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत जिस तरह से हुई है, उसके बाद से उन्हें अब डर सताने लगा है। जिस वजह से वो बेटी की शादी करना चाहते है और अकेले मुंबई में रहने को मना कर रहे हैं, लेकिन तृप्ति अकेले मुंबई जाना चाहती है और जिद करने लगी, तभी उन्होंने एक तमाचा मार दिया।
Recommended Video

लॉकडाउन की वजह से बरेली में रह रही हैं तृप्ति शंखधर
बारादरी के ग्रीन पार्क निवासी राम रतन शंखधर का रियल एस्टेट का बिजनेस है। उनकी बड़ी बेटी दीप्ती पीसीएस की तैयारी कर रही है। वहीं, छोटी बेटी 19 साल की तृप्ति शंखधर बालाजी टेलीफिल्म्स की एक्टर है। पिछले एक साल से मुंबई में रहती है। उनकी अभी तक एक ही साउथ इंडियन फिल्म रिलीज हुई है। वहीं, होली से अपने घर आई थी और तब से लॉकडाउन के चलते बरेली में रह रही थी। तृप्ति टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ चुकीं हैं। तृप्ति शंखधर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किए। इस वीडियो में तृप्ति ने पिता राम रतन शंखधर पर आरोप लगाया है कि वो जबरन उनकी शादी करना चाहते हैं। मना करने पर पर उसकी जान लेने की कोशिश की गई है, जिसके बाद वो किसी तरह से वो घर से भागी है।

तृप्ति ने कहा- सुरक्षा नहीं मिली तो पिता मार डालेंगे
तृप्ति कह रही हैं कि उन्हें सुरक्षा ना मिली तो पिता उसको मार डालेंगे। तृप्ति ने वीडियो में कहा कि उनके पिता ने उन्हें बाल पकड़कर मारा और उनके हाथों को काटने की कोशिश की गई। तृप्ति का कहना है कि वो 19 साल की हैं और उनके पिता उनकी शादी ज्यादा उम्र के लड़के जबरन कराना चाहते हैं। उनकी मां से भी पिता ने मारपीट की है। जिसके बाद वो दोनों किसी तरह से निकल आई हैं। वीडियो में उनकी मां भी साथ हैं और वे भी अपने पति पर टॉर्चर का आरोप लगा रही हैं।

पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया
एक्ट्रेस की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तृप्ति के पिता को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। तृप्ति के साथ उनकी मां भी घर छोड़कर कहीं चली गई है और उन्होंने भी तृप्ति के पापा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि मुझे निकलने नहीं देते हैं, किसी से बात नहीं करने देते है और परेशान करते हैं। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है और बेटी को भी थाने में रखा है। इस मामले में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है कि एक्टर तृप्ति की शिकायत पर उनके पिता राम रतन को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया की लड़की भी उनके पास थाने में है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो मुकदमा लिखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications