क्‍या महिंदा राजपक्षे की हार में थी रॉ की भूमिका, भारत ने किया इंकार

नयी दिल्‍ली। एक रिपोर्ट की मानें तो श्रीलंका ने भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एनालिसिस विंग (रॉ) के कोलंबो स्‍टेशन चीफ को निष्‍कासित कर दिया है। रॉयटर पॉलिटिकल और इंटेलीजेंस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। रॉ के स्‍टेशन चीफ पर विपक्षी दलों के साथ मिलकर महिंदा राजपक्षे की राष्‍ट्रपति चुनाव में हार में भूमिका निभाने का आरोप है और इस आरोप के बाद ही श्रीलंका ने यह फैसला किया था। मामला दिसंबर 2014 का है यानी कि श्रीलंका में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव से ठीक पहले।

Did RAW play a role in Rajapaksa's defeat?: New Delhi rubbishes charge

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एजेंट की कथित संलिप्तता और उन्हें वापस बुलाने की खबर को सिरे से खारिज किया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह तबादला है, जो एक रूटीन प्रक्रिया है। इस बीच, राजपक्षे ने कहा है कि नई सरकार को लेकर वह कुछ नहीं जानते। हालांकि, इस तरह की रिपोर्ट की उन्हें भी जानकारी थी, लेकिन वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उल्‍लेखनीय है कि श्रीलंका में 8 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें मैत्रीपाला सिरिसेना ने राजपक्षे को हरा दिया था।

रॉ के स्टेशन चीफ को निष्कासित किए जाने के बारे में राजपक्षे की ओर से सफाई दी गई है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर नई सरकार का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की रिपोर्ट की जानकारी मिली है, लेकिन वह अभी खबर कन्फर्म नहीं कर सकते हैं। कोलंबो और नई दिल्ली के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट आई है कि रॉ के स्टेशन चीफ को वापस बुलाने के लिए राजपक्षे ने भारत सरकार से कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+