PM मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया? तो इसलिए आदिवासी द्रौपदी मुर्मू बनीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार?

नई दिल्ली, 22 जून। NDA ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया है। द्रोपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करके पीएम मोदी ने ना केवल विरोधियों को चौंकाया बल्कि समर्थकों को भी हैरान कर दिया। खुद द्रौपदी मुर्मू भी अपने नाम पर हैरान हैं। उन्होंने खुद कहा कि "मैं आश्चर्यचकित हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा, मैं आप सभी की आभारी हूं।"

मोदी ने नवसारी की जनसभा में कही थी ये बात

मोदी ने नवसारी की जनसभा में कही थी ये बात

आपको बता दें कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। मालूम हो कि हाल ही में पीएम मोदी ने नवसारी की जनसभा में कहा था कि 'पिछले आठ सालों से केंद्र सरकार लगातार देश के विकास के लिए काम कर रही है।'

Recommended Video

    Presidential Election 2022: Droupadi Murmu कैसे बनेंगी BJP का ट्रंप कार्ड | वनइंडिया हिंदी|*Politics
    'किसी ने भी आदिवासी महिलाओं के बारे में नहीं सोचा'

    'किसी ने भी आदिवासी महिलाओं के बारे में नहीं सोचा'

    उन्होंने कहा था कि 'देश के गरीब, दलित वर्ग, आदिवासी महिलाएं यह सभी अपना पूरा जीवन केवल अपनी मूल जरूरतों को पूरा करने में लगा देते हैं लेकिन कभी किसी ने इन गरीबों और आदिवासी महिलाओं के जीवन को सरल बनाने के बारे में नहीं सोचा क्योंकि इन लोगों के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिन्होंने लंबे वक्त से देश में शासन किया उन्होंने कभी भी इस ओर सोचा ही नहीं लेकिन हमारी सरकार लगातार इस बारे में काम कर रही है।'

    आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया

    आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया

    और इस संबोधन के मात्र 11 दिन बाद एनडीए की ओर से एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाता है। मतलब ये कि पीएम मोदी ने नवसारी में जो कहा वो करके दिखाया।

    वो पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी होंगी!

    अगर द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए चुनी जातीं हैं तो जहां वो एक महिला के तौर पर सफलता अर्जित करेंगी वहीं वो पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी होंगी। यही नहीं वो झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं और ओडिशा की रहने वाली हैं। जो कि बीजेपी के लिए 2024 के चुनाव में मददगार साबित हो सकता है।

    पीएम मोदी ने किया ये Tweet

    आपको बता दें की पीएम मोदी ने मुर्मू की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था कि 'लाखों लोग, विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है उन्हें श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन से बहुत ताकत मिलेगी, उनकी नीतिगत मामलों की उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा, मुझे पूरा भरोसा है कि वे हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+