Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपनी विदाई से पहले नगरोटा आतंकी हमले की साजिश कर गए जनरल शरीफ!

नगरोटा आतंकी हमले और जनरल राहील शरीफ का रिटायरमेंट की तारीख एक ही होने की वजह से भारतीय अधिकारियों को शक जनरल राहील शरीफ के रिटायरमेंट से पहले हुई होगी पाकिस्‍तान में साजिश।

नगरोटा। मंगलवार को पाकिस्‍तान में जब पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को बैटन पास कर रहे थे तो जम्‍मू के नगरोटा में तीन सैनिक शहीद हो चुके थे। लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी नगरोटा में आर्मी कैंप में दाखिल हुए और देखते ही गोलियों की आवाज गूंजने लगी।

nagrota-terror-attack-100.jpg

भारत से करते हैं नफरत

ऐसे में अधिकारी अब इस बात से भी इंकार नहीं कर रहे हैं कि जनरल शरीफ के रिटायरमेंट और नगरोटा आतंकी हमले का कोई कनेक्‍शन न हो।

जनरल राहील शरीफ अगर भारत को नापसंद करते थे तो उसकी व्‍यक्तिगत वजहें भी थीं।

जनरल राहील शरीफ ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुई जंग में अपने भाई और चाचा को खो दिया था। इसके बाद से ही वह भारत से नफरत करने लगे थे।

कई माह की योजनाओं के बाद हुआ हमला

जनरल राहील शरीफ एलओसी पर भारत के खिलाफ तनाव को बढ़ाने में काफी सक्रिय रहे हैं। भारतीय अधिकारियों को मानना है कि नगरोटा का आतंकी हमला जनरल राहील शरीफ की ओर से खेला गया एक लास्‍ट शॉट हो सकता है।

जिस तरह से इस हमले को अंजाम दिया गया, उससे यही बात साबित हो सकती है कि इस हमले को कई माह की योजनाओं के बाद अंजाम दिया गया है।

जनरल शरीफ की देखरेख में हुई साजिश

पाकिस्‍तान से आने वाले आतंकियों को आईएसआई और पाकिस्‍तान आर्मी की ओर से मिलते समर्थन के बारे में सभी को मालूम है।

भारत में अधिकारी अब इस बात की संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं कि इस हमले को जनरल शरीफ की देखरेख में अंजाम दिया गया हो।

भारत को यह भी लगता है कि यह हमला जानबूझकर उसी तारीख पर किया गया जब जनरल शरीफ का रिटायरमेंट तय था।

भारत को धमका कर गए जनरल

अपने आखिरी दिन पर जनरल शरीफ ने भारत को धमकी भी दी थी। उन्‍होंने अपनी फेयरवेल स्‍पीच में कहा था कि पाक की सेना और आक्रामक होकर भारत को जवाब देगी।

जनरल शरीफ ने कहा था कि भारत कश्‍मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और काफी आक्रामक हो गया है। भारत को यह जान ले कि धैर्य रखना पाकिस्‍तान की कमजोरी नहीं है।

जनरल के मुताबिक दक्षिण एशिया में कश्‍मीर मुद्दे का हल हुए बिना शांति कायम नहीं रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+