आठ साल पहले फ्रीज किए गए अंडों की बदौलत डायना हेडन फिर से गर्भवती

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस में आने के बाद चर्चा में आई पूर्व मिस इंडिया डायना हेडेन एक बार फिर से चर्चा में है। वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं, दरअसल डायना ने पिछले वर्ष जनवरी में एक बच्चे को जन्म दिया था, उस वक्त वह फ्रीज एग यानि पहले से फ्रीज करके रखे गए अंडे को गर्भ में कंसीव कराया गया था। यह अंडे तीन साल पहले फ्रीज करके रखे गए थे। लेकिन एक बार फिर से डायना हेडन गर्भवती हैं और इस बार आठ साल पहले फ्रीज करके रखे गए अंडे को गर्भ में रखकर कंसीव किया है।

पहले बहुत मुश्किल थी तकनीक

पहले बहुत मुश्किल थी तकनीक

जिस अस्पताल में डायना ने इन अंडो को कंसीव किया वहां की डॉक्टर नंदिता फलसेडकर का कहना है कि डायना का गर्भधारण करना यह साबित करता है कि तकनीक कितनी बेहतर हो चुकी है पिचले कुछ समय में। डॉक्टर हरिकेश पाई ने बताया कि अंडो को फ्रीज करके रखना एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए महिलाएं बाद में मां बन सकती हैं। एक दशक पहले की अगर बात करें तो यह तकनीकी रूप से यह काफी मुश्किल काम था, लेकिन अब तकनीक बदल गई है, जिसकी वजह से यह काम इतना मुश्किल नहीं है।

डॉक्टर को बताया भगवान का दूत

डॉक्टर को बताया भगवान का दूत

त्साहित हूं। मैं बच्चे को जन्म देने को लेकर आशान्वित हूं। डायना जब 40 वर्ष की थीं तो उन्हें अमेरिका के नागरिक कॉलिन डिक से प्रेम हो गया था, लेकिन उन्हें एंडोमेट्रियम नाम की समस्या थी, जिसमे महिलाएं के भीतर गर्भ धारण करने के लिए उपयुक्त अंडे नहीं बन पाते।

महिलाओं के लिए खास है यह तकनीक

महिलाओं के लिए खास है यह तकनीक

अपनी बीमारी की जानकारी मिलने के बाद डायना ने अपने अंडों को फ्रीज करने का फैसला लिया था। वहीं डॉक्टर का कहना है कि 35 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए यह बेहतर तकनीक है, हमारे यहां क्लीनिक में फ्रोजेन अंडों के जरिए महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। आपको बता दें कि डायना हेडन अभी भी रैंप पर मॉडलिंग करती हैं और उन्होंने बतौर मॉडल के अपना करियर शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें- दूध नहीं पीने से बच्ची को घर पर अकेला छोड़ डिनर पर गया था कपल, लापरवाही के आरोप में मां गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+