भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 4 फ्लैट समेत 329 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएनबी घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बुधवार को मीडिया में बताया कि भगोड़े आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत नीरव मोदी की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। व्यवसायी और उनके चाचा मेहुल चोकसी अन्य लोगों द्वारा मुंबई की पीएनबी बैंक में 2 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी जांच कर रही है।

diamond merchant Nirav Modi assets worth Rs 329-cr seized by ED

पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले के मुख्‍य आरोपी नीरव मोदी का वर्ली मुंबई में प्रतिष्ठित इमारत समुद्र महल, एक फॉर्म हाउस, अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में विंड मिल, लंदन में फ्लैट और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आवासीय फ्लैट, शेयर और बैंक जमा में चार फ्लैटों के रूप में हैं। मुंबई की एक विशेष अदालत ने 8 जून को ईडी को संपत्ति जब्त करने के लिए अधिकृत किया था। यह संपत्तियां भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत जब्‍त की गई हैं।

नीरव मोदी को पिछले साल 5 दिसंबर को इसी अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। एजेंसी ने अब तक नीरव मोदी की 2,348 करोड़ रुपये की संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जब्त किया है। पिछले माह प्रवर्तन निदेशालय भारतीय बैंकों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के करीब 1350 करोड़ रुपये लागत के 2300 किलो पॉलिश डायमंड, हीरे और ज्‍वैलरी को भारत लेकर आया है। नीरव और मेहुल ने कथित तौर पर जांच के दौरान इस ज्‍वैलरी को हांगकांग भेज दिया गया था।

13 हजार 700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है। भारत की अपील पर प्रत्यर्पण वारंट जारी होने के बाद लंदन पुलिस ने पिछले साल 19 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत अर्जी 5 बार खारिज हो चुकी। भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं। लंदन की एक अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। उसके प्रत्यर्पण के मामले पर सात सितंबर को सुनवाई होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+