महबूबा मुफ्ती ने सरकार को दी नसीहत, कहा-कश्मीर पर पाकिस्तान से बातचीत ही एकमात्र रास्ता
Recommended Video

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की मोदी सरकार की नसीहत दी है। महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत की सलाह दी है। मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के बातचीत की एक मात्र रास्ता है।

एक टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब आर्मी बैकग्राउंड वाले मुशर्रफ से बात हो सकती है तो जनता से निर्वाचित इमरान खान से क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि वो बीजोपी को शुरु से कह रही है कि कश्मीर मसले पर जल्द से जल्द पाकिस्तान स बातचीत की जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्या राजनीतिक है, इसलिए फर्क नहीं पड़ता कि यहां राज्यपाल का शासन है या फिर किसी और का।
वहीं उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान के बयान का स्वागत करना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि भारत को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। वहीं गठबंधन चूटने को लेकर महबूबा ने सफाई दी कि इसके लिए बीजेपी-पीडीपी दोनों ही कसूरवार हैं। उन्होंने कहा कि समर्थन वापसी के लिए सिर्फ बीजेपी को दोष नहीं दूंगी, लेकिन एक कश्मीरी होने के नाते मैंने अपनी अवाम से कई वादे किए थे, जओ मैं पूरे करना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications