धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों लौटा दी थी सिंगर की भेंट, बी प्राक ने बताई सच्चाई

B Praak: 'तेरी मिट्टी' और 'सारी दुनिया जला देंगे' जैसे बैक-टू-बैक गानों से इंडस्ट्री में बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने अपार सफलता हासिल की है। उनकी आवाज कानों में जादू की तरह घुल जाती है। वैसे वो अपने जीवन में काफी धार्मिक भी हैं। उनका धर्म के लिए प्रेम किसी से छिपा नहीं है।

अक्सर वह धार्मिक आयोजनों यानी भजन संख्या जैसे कार्यक्रमों में भी जाते हैं और भक्ति गीत गाते हैं। हाल ही में बी प्राक ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात का अनुभव साझा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी प्राक ने बताया कि कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें भगवान हनुमान की एक मूर्ति भेंट की थी।

B Praak

बी प्राक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से मेरी मुलाकात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के माध्यम से हुई थी। वो बड़े प्यारे इंसान हैं और बहुत दयालु व्यक्ति हैं। मुलाकात के दौरान शास्त्री ने बी प्राक को उनके लोकप्रिय गीत प्रस्तुत करने के बाद आशीर्वाद के रूप में हनुमान की एक मूर्ति भेंट की।

बी प्राक ने बताया कि उन्होंने मुझे भेंट में तब दी थी, जब मैंने उनके पास जाकर तेरी मिट्टी और सारी दुनिया जला देंगे गाना गया था। तो उन्होंने मुझे कहा कि अब ये मूर्ति आपके साथ हमेशा रहेगी। कहा कि आप जहां भी जाएंगे, यह आपके साथ रहेगी। वैसे तो हनुमान जी पूरी दुनिया में मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने मुझे पूरी दुनिया का भ्रमण कराया।

इस दौरान बी प्राक ने धीरेंद्र शास्त्री को अपने एक कथा कार्यक्रम में आमंत्रित करने का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बड़े प्यारे इंसान हैं। मैंने उनसे एक बार कहा कि आपको हमारी कथा में आना है, हमारा सौभाग्य होगा कि आप आओगे। मैं उनके लिए कुछ भेंट लेकर गया था, लेकिन उन्होंने कहा नहीं।

अगर आपने ये चीज के लिए बुलाया है तो हम कभी नहीं आएंगे। ये आप आपनी कथा के लिए रखिए, हमें आपका प्यार और स्नेह चाहिए बस। हाल के दिनों में, बी प्राक अपने संगीत करियर के साथ-साथ कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति के बारे में भी चर्चा करते हैं। अपने बेटे की दुखद मृत्यु ने के बाद से उनका ईश्वर में काफी जुड़ाव हो गया है।

इतना ही नहीं, जीवन को देखने का उनका नजरिया भी बदल गया। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में एक भव्य कथा कार्यक्रम कराया था जो चर्चाओं में रहा। बता दें, बी प्राक ने 4 अप्रैल, 2019 को मीरा बचन से शादी की थी। 2022 में अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन भगवान ने उनके लिए अलग योजना बनाई थी और जन्म के ठीक बाद उन्होंने अपने बेटे को खो दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+