धर्मेंद्र प्रधान ने TMC और AAP समेत सभी विपक्षी दलों को बताया 'अभिव्यक्ति की आजादी' के लिए सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली, मई 16। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो पार्टियां पिछले कुछ समय तक अभिव्यक्ति की आजादी के मांग की चैंपियन रही थीं, वही पार्टियां आज इसका असली खतरा बन गई हैं।

Dharmendra pradhan

धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी और बहुलता की आजादी के लिए आज असली खतरा अभिव्यक्ति की आजादी के चैंपियन हैं। इनमें महाराष्ट्र विकास अघाड़ी से लेकर आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस तक विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। इन दलों के नेताओं ने आलोचना करने वालों और फालतू सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

धर्मेंद्र प्रधान ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि वो नफरत फैलाने वाली और आपमानजनक टिप्पणियों का कभी समर्थन नहीं करते, लेकिन शरद पवार और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता अपने खिलाफ टिप्पणी करने वालों को थप्पड़ मारने, उनकी धरपकड़ व गिरफ्तारी कराकर अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जब अहंकार कंट्रोल से बाहर हो जाता है तो यह नेता उसका बहुत बड़ा उदाहरण हैं।

ये भी पढ़ें: 'हम तो जहां सजदा करें अल्लाह वहीं, मस्जिदों के बता दो नाम जिन पर हैं नजरें', ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर महबूबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+