'हम तो जहां सजदा करें अल्लाह वहीं, मस्जिदों के बता दो नाम जिन पर हैं नजरें', ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर महबूबा
नई दिल्ली, 16 मई। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद (Gyanvapi Masjid controversy) को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने जो किया उसे अब बेचा जा रहा है। मौजूदा सरकार उद्देश्य सिर्फ हिंदू मुस्लिम करके देश में नफरत फैलाना है। उन्होंने कहा कि हमें तो अब ये लोग हमारी उन मस्जिदों की सूची बता दें जिन पर इनको ऐतराज है। महबूबा ने कहा कि हम तो जहां सजदा करते हैं हमारा अल्लाह वहीं है।
Recommended Video

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर देश में साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार देश में सिर्फ हिंदू मुस्लिम की नफरत फैलाना चाहती है। ये सरकार नौजवानों के रोजगार नहीं दे पाई। हर साल 2 करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ।
पीडीपी चीफ ने कहा कि बाबरी मस्जिद में तो कुछ भी साबित नहीं हुआ। अब ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे पड़े हैं। क्या उसके लेने के बाद ये सब ठीक हो जाएगा। महबूबा ने कहा ने कहा कि हमें के एक बार में हमारी उन मस्जिदों की लिस्ट बता दो जिनको लेकर आपको आपत्ति है। आखिर वे हमारी मस्जिदें हैं। क्योंकिं हम जहां सजदा करते हैं हमारी मस्जिदें वही हैं। क्या सब कुछ ठीक हो जाएगा जब वे सब कुछ ले लेंगे ?
मंहगाई को लेकर भी पीडीपी चीफ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'क्या कांग्रेस के समय जो पेट्रोल 60 रुपए लीटर था वे इसे इस कीमत पर ले आएंगे। कांग्रेस ने जो बनाए थे उसे ये तो बेंच रहे हैं।'
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में जिला एवं सत्र न्यायालय ने उस तालाब को सील करने का आदेश दिया है जहां शिवलिंग पाया गया है। बताया गया है कि जहां कि शिवलिंग मिला वह मस्जिद का वजू स्थल है। जिसमें पानी भरा था। जब पानी बाहर निकाला गया ते एक विशाल शिवलिंग दिखाई दिया। जिसके बाद बनारस कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि जिस जगह शिवलिंग मिला है, उस स्थान को सील किया जाए। अदालत ने वाराणसी जिला प्रशासन को ये आदेश दिए हैं। इसके साथ की कोर्ट ने शिवलिंग मिलने वाली जगह पर किसी के भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications