Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीवी हेमा का मजाक उड़ाना पड़ा धर्मेंद्र को भारी, Tweet करके कहा-तौबा-तौबा, दे दो माफी

नई दिल्ली। बीते जमाने के सुपर स्टार धर्मेंद्र बेहद ही जिंदादिल इंसान हैं, वो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं, वो खुलकर मजाक भी करते हैं और खुलकर ही माफी मांगते है, इसका ताजा प्रमाण है उनका नया ट्वीट, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी से माफी मांगी है क्योंकि उन्होंने हेमा मालिनी का जमकर मजाक उड़ाया था।

बीवी हेमा का मजाक उड़ाना पड़ा धर्मेंद्र को भारी

बीवी हेमा का मजाक उड़ाना पड़ा धर्मेंद्र को भारी

हिंदी सिनेमा के ही-मैन ने अपने नए ट्वीट में अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ भी कह बैठा हूं....कुछ भी कल भावना को....कुछ भी समझ बैठे हैं यार लोग....ट्वीट बादशाह, कुछ भी किया....बात झाड़ू की भी....तौबा तौबा....कभी ना करूंगा. हमका माफी दई दो...'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tweet

धर्मेंद्र का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, दरअसल हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन के समर्थन में सांसद हेमा मालिनी ने संसद भवन परिसर में झाड़ू लगाया था, उनका ये वीडियो सोशल पर काफी वायरल हुआ था, लोगों ने जमकर हेमा मालिनी का मजाक उड़ाया था, वीडियो देखकर लग रहा था कि हेमा मालिनी को झाड़ू लगाना नहीं आता।

धर्मेंद्र ने भी दिया था यूजर्स का साथ

हेमा जब ट्विटर पर ट्रोल हो रही थीं उस वक्त धर्मेंद्र ने भी यूजर्स का साथ दिया और वो भी हेमा की हंसी उड़ाने वालों में शामिल हो गए, उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि 'हां फिल्मस में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी, मैंने मगर बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है, मैं झाड़ू में माहिर था, मुझे सफाई बहुत पसंद है।'

धर्मेंद्र का ये मजाक उन पर भारी पड़ गया

लेकिन शायद धर्मेंद्र का ये मजाक उन पर भारी पड़ गया और इसलिए ही अपनी गलती सुधारने के लिए उन्होंने वापस ट्वीट करके पत्नी हेमा मालिनी से माफी मांगी है, फिलहाल धर्मेंद्र के इस क्यूट ट्वीट की जमकर सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है, लोग धर्मेंद्र की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं, देखते हैं इस प्यार भरे अंदाज पर सांसद हेमा की क्या प्रतिक्रिया होती है, फिलहाल धर्मेंद्र इस वक्त सोशल मीडिया के ह़ट टॉपिक्स में से एक हैं।

फिल्म 'चियर्स- सेलिब्रेट लाइफ'

गौरतलब है कि धर्मेंद्र बहुत जल्द ही संगीत सिवान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चियर्स- सेलिब्रेट लाइफ' में नजर आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ उनके बेटे बॉबी देओल भी होंगे,धर्मेंद्र और बॉबी की ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+