'कुछ कुछ होता है' के 22 साल पूरे होने पर अनुपम खेर को भूले मेकर्स, एक्टर ने कहा- हम भी थे फिल्म में दोस्त, हमको भी...

नई दिल्ली। करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 22 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने एक ट्वीट किया। जिसमें अनुपम खेर को टैग ही नहीं किया गया था। इसपर उन्होंने ट्वीट किया और मेकर्स को ये याद दिलाया कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा थे। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कहा, 'हम भी थे फिल्म में दोस्त। हमको भी टैग कर दिया होता। खैर!! फिल्म का हिस्सा रहकर खुशी हुई।' आपको बता दें धर्मा प्रोडक्शन के ट्वीट में शाहरुख खान, अपूर्वा मेहता, काजोल, रानी मुखर्जी और करण जौहर को टैग किया गया था।

शाहरुख, रानी और काजोल लीड रोल में थे

शाहरुख, रानी और काजोल लीड रोल में थे

इस फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी थे और ये करण जौहर की डेब्यू फिल्म थी। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सना सईद, अर्चना पूरन सिंह, फरीदा जलाल और हिमानी शिवपुरी भी अहम किरदार में थे। वहीं सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया था। ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें रानी, काजोल और शाहरुख फिल्म से जुड़े अपने अनुभन साझा कर रहे हैं।

क्या थी फिल्म की कहानी?

क्या थी फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में शाहरुख के किरदार का नाम राहुल था, काजोल के किरदार का नाम अंजली और रानी के किरदार का नाम टीना था। टीना फिल्म में राहुल की गर्लफ्रेंड होती है और बाद में उसकी राहुल से शादी भी हो जाती है। इन दोनों की बेटी का किरदार सना ने निभाया था। वहीं काजोल यानी अंजली राहुल की दोस्त होती है और वह राहुल से प्यार भी करती है। लेकिन राहुल टीना से शादी कर लेता है। फिल्म में बाद में सलमान खान की एंट्री होती है, सलमान के किरदार का नाम अमन था। जो अंजली से शादी करने के लिए आता है। वहीं टीना की मौत हो जाती है और फिल्म के आखिर में राहुल और अंजली मिल जाते हैं।

टीना का रोल ट्विंकल खन्ना को हुआ था ऑफर

'कुछ कुछ होता है' जब रिलीज हुई तो उस साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई थी। इसी फिल्म की रिलीज के बाद से शाहरुख और काजोल की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाने लगा। टीना के किरदार के लिए करण जौहर ने पहले अपनी दोस्त ट्विंकल खन्ना को अप्रोच किया था लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा से मशवरा किया और रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया। ट्विंकल को लेकर इस बात का खुलासा करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+