Cough Syrups: DGCI की चेतावनी, सर्दी-फ्लू के इन कफ सिरप के इस्तेमाल पर लगाई रोक
Cough Syrups Use Ban: देश की टॉप हेल्थ रेगुलेटरी एजेंसी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सर्दी, फ्लू के कफ सिरप के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए चेतावनी जारी की है।
डीसीजीआई ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन के सर्दी-रोधी कॉकटेल के उपयोग पर वार्निंग जारी की है।

दवा नियामक एजेंसी ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन के यूज पर बैन लगाया है। साथ ही आदेश जारी करते हुए कहा है कि दवाओं की लेबलिंग भी उसी के मुताबिक की जानी चाहिए।
दरअसल, कप सिरप में क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन शामिल हैं। जिसका उपयोग ज्यादातर सामान्य सर्दी के लक्षणों के इलाज के लिए सिरप या गोलियों में किया जाता है। डीसीजीआई ने कप सिरप पर प्रतिबंध का फैसला सामने आई चिंताओं के कई मामलों को देखते हुए लिया है।
ड्रग्स जनरल कंट्रोलर (भारत) ने 18 दिसंबर को सभी राज्यों को एक पत्र लिखा और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो दवाओं क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन के मिश्रण का उपयोग करके बनाए गए उत्पादों के पैकेज को अपडेट करने के लिए कहा है।
पत्र में बताया गया कि क्लोरफेनिरामाइन मैलेट आईपी 2एमजी + फिनाइलफ्राइन एचसीआई आईपी 5एमजी ड्रॉप प्रति एमएल की एफडीसी को प्रोफेसर कोकाटे की समिति द्वारा तर्कसंगत घोषित किया गया था और समिति की सिफारिश के आधार पर इस कार्यालय ने 18 महीने के नीतिगत निर्णय के तहत 17 जुलाई 2015 को विषय एफडीसी के निरंतर विनिर्माण और विपणन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी की है।
पत्र में आगे कहा गया है कि शिशुओं के लिए अस्वीकृत एंटी-कोल्ड ड्रग फॉर्मूलेशन को बढ़ावा देने के बाद चिंताएं सामने आ रही हैं। इस मामले पर विचार-विमर्श किया गया था। विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी- पल्मोनरी) की बैठक 6 जून, 2023 को हुई, जिसमें क्लोरफेनिरामाइन मैलेट आईपी 2एमजी + फिनाइलफ्राइन एचसीएल आईपी 5एमजी ड्रॉप/एमएल के एफडीसी के उपयोग के संबंध में मुद्दे के समिति के समक्ष चर्चा की
पत्र में कहा गया है, "समिति ने सिफारिश की है कि फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए और तदनुसार कंपनियों को लेबल और पैकेज इंसर्ट पर इस संबंध में चेतावनी का उल्लेख करना चाहिए।"
इस मामले पर बात करते हुए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेन गुप्ता ने एएनआई को बताया, "1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट + फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड की सिफारिश नहीं की जाती है।"
उन्होंने आगे कहा कि 2 से 4 साल तक सावधानीपूर्वक उपयोग। भले ही निर्धारित किया गया हो न्यूनतम अवधि और न्यूनतम खुराक के लिए होना चाहिए। साइड इफेक्ट के रूप में बेहोश करने की क्रिया के बारे में सावधान रहें।












Click it and Unblock the Notifications