Akasa Air: अकासा एयर के 2 निदेशकों को निलंबित करने का आदेश, DGCA का सख्त एक्शन

Akasa Air: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने ऑडिट रिपोर्ट में कुछ उल्लंघन पाए जाने के बाद अकासा एयर के निदेशक प्रशिक्षण और निदेशक संचालन को 6-6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी अपनी ड्यूटी निभाने में पारदर्शिता नहीं बर पाए, जिसके चलते नियामक की ओर निर्धारित नियमों का उल्लंखन हुआ है।

विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने पायलटों के प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए शुक्रवार को अकासा एयर के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 27 दिसंबर के अपने आदेश में कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें राकेश झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी है, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

DGCA action against Akasa Air

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अपने आदेश में एयरलाइन को दोनों पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को नामांकित करने की भी सलाह दी है। दरअसल, 15 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद अकासा एयर (Akasa Air) के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को निलंबित किया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अपने आदेश में एयरलाइंस अकासा के दो महानिदेशकों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

DGCA ने क्यों जारी किया निलंबन का आदेश

डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में कुछ उल्लंघन पाए जाने के बाद अकासा एयर के निदेशक प्रशिक्षण और निदेशक संचालन को 6-6 महीने के लिए निलंबित किया गया है।

वहीं एयरलाइंस कंपनी अकासा एयर के प्रवक्ता ने भरोसा दिलाया की एयरलाइंस कंपनी सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर है। लगातार कंपनी की ओर सिक्योरिटी के हाई स्टैंडर्ड का पालन करने को प्रमुखता दी जाती है।

अकासा ने क्या कहा?
अकासा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम डीजीसीए के साथ काम करना जारी रखेंगे और उसके अनुसार अनुपालन करेंगे। सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, और हम सुरक्षा के उच्चतम मानकों को अपनाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+