DGCA से ने स्पाइसजेट के दो पायलटों का लाइसेंस एक साल के लिए किया निलंबित, यह है वजह

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट के दो पायलटों का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। दोनों पायलटों का लाइसेंस उस घटना के बाद किया या है जब 2 जुलाई, 2019 को एसजी-6248 विमान को लेकर कोयंबटूर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने रनवे ओवररन कर दिया था। मतलब विमान को सही तरीके से नहीं उतारने की वजह से विमान मुख्य हवाई पट्टी से फिसलकर आगे निकल गया था।

DGCA suspended the license of two SpiceJet pilots for a period of one year

घटना के बाद दोनों इसके जांच के आदेश देते हुए डीजीसीए ने दोनों पायलटों से 15 दिने के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया था। साथ में कहा था कि अगर उनका जवाब उपयुक्त नहीं लगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन दो पायलटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उसमें कैप्टन करुण गुजराल और कैप्टन अर्पित गांधी का नाम शामिल हैं। नियामक के मुताबिक विमान लंबे समय तक हवा में रहा था और दोनों पायलट इस मामले में सावधानी बरतने में नाकाम रहे थे।

बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन के सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के आरोप में स्पाइस जेट के दो और एयर इंडिया के एक पायलट को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा डीजीसीए ने एक केबिन क्रू मेंबर को भी सस्पेंड किया था। इन पायलटों को क्षतिग्रस्त रनवे पर विमान उड़ाने का दोषी पाया गया था।

इन पायलटों पर आरोप था कि, 2 जुलाई को पुणे-कोलकाता फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान अचानक घूम गया था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में रनवे के किनारों पर लगी लाइट्स को नुकसान पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- DGCA ने स्पाइस जेट के 2 और एयर इंडिया के एक पायलट को किया सस्पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+