DGCA ने स्पाइस जेट के 2 और एयर इंडिया के एक पायलट को किया सस्पेंड
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन के सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के लिए आज तीन पायलटों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए तीन पायलटों में से दो पायलट स्पाइस जेट के और एक सरकारी क्षेत्र का विमानन कंपनी एयर इंडिया का है। इसके अलावा डीजीसीए ने एक केबिन क्रू मेंबर को भी सस्पेंड किया है। इन पायलटों को क्षतिग्रस्त रनवे पर विमान उड़ाने का दोषी पाया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को दो स्पाइसजेट पायलटों के फ्लाइंग लाइसेंस को छह महीने के लिए निलंबित कर दिए हैं। इन पायलटों पर आरोप है कि, 2 जुलाई को पुणे-कोलकाता फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान अचानक घूम गया था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में रनवे के किनारों पर लगी लाइट्स को नुकसान पहुंचा था।
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि आरती गुणशेखरन और सौरभ गुलिया का फ्लाइंग लाइसेंस अगले छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। दोनों की ओर से कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने यह फैसला लिया। इसके अलावा एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट AI 184 और AI 174 ने कल पाकिस्तानी एयर स्पेस से होकर दिल्ली में लैंड किया था।
घटना की जांच में पाया गया कि विमान ने निर्धारित स्थान से करीब 1,300 फीट बाद रनवे को छुआ था। नतीजतन विमान रनवे की सेंटर लाइन से दांयी ओर घूम गया और किनारे पर लगी लाइट्स को नुकसान पहुंचा। घटना बड़े हादसे में भी तब्दील हो सकती थी। फ्लाइंग लाइसेंस का निलंबन 2 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications