एयरलाइंस से जुड़ी घटनाओं पर DGCA सख्त, विमान कंपनियों को नोटिस जारी
नई दिल्ली, 18 जुलाई। एयरलाइंस इंजीनियरिंग से संबंधित घटनाओं को लेकर डीजीसीए सख्त हो गया है। एयलाइंस से जुड़ी घटनाओं के मामले में नियामक की ओर से कई स्पॉट चेक किए गए। रिपोर्ट आने के बाद डीसीए ने एयरलाइंस को नोटिस जारी कर दिया है। एयरलाइंस कंपनियों को सलाह दी गई है कि बेस और ट्रांजिट स्टेशनों पर सभी विमान कंपनियां उपयुक्त प्राधिकरण का लाइसेंस रखने वाले स्टाफ को ही लगाया जाए।

डीजीसीए ये कदम कई एयरलाइनों में इंजीनियरिंग से संबंधित घटनाओं की लगातार रिपोर्ट के बाद उठाए हैं। एयरलाइनों में इंजीनियरिंग से संबंधित घटनाओं को लेकर कई स्पॉट चेक किए गए। जिसके बाद नियामक ने बेस और ट्रांजिट स्टेशनों पर विमानों को संचालित करने वाली कंपनियों को सलाह दी है।
After frequent reports of engineering related occurrences in several airlines, DGCA has conducted several spot checks & advised that all aircraft at base & transit stations shall be released by certifying staff holding licence with appropriate authorization by their organization. pic.twitter.com/1197kUpPpI
— ANI (@ANI) July 18, 2022
डीजीसीए की नोटिस में कहा गया है कि उपयुक्त प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त कर्मचारियों को जांच करके के बाद ही संस्थान में रखा जाए। डीजीसीए ने सभी विमानन कंपनियों को नोटिस के पालन के लिए 28 जुलाई तक समय दिया है।
ये भी पढ़ें: हाथ-पैर नहीं 53 के शख्स ने 'नाक के बल' बना डाला कीर्तिमान
दरअसल, पिछले एक महीने के दौरान भारतीय वाहक विमानों में कई तकनीकी खराबी की घटनाएं हुई हैं। जिसके बाद नागर विमानन महानिदेशालया (DGCA) ने यह कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications