DGCA ने 31 अक्टूबर तक बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को एक महीने यानी 31 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को एक महीने यानी 31 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ा दिया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध मार्च 2020 से लागू है। हालांकि यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

flight

सर्कुलर में कहा गया है, 'यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और DGCA द्वारा विशेष रूप से अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के आधार पर चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दस दिन बाद कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत, 34 नए केस

पिछले साल 23 मार्च को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं, पिछले महीने, DGCA ने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर निलंबन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया था। बता दें कि भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ हवाई बबल समझौते किए हैं। दो देशों के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत, उनकी एयरलाइनों द्वारा उनके क्षेत्रों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। आपको बता दें कि इसके तहत हवाई यात्रा के लिए दो देशों के बीच करार किया जाता है। दो देशों द्वारा द्विपक्षीय समझौता कर के जब एक खास एयर कॉरिडोर बनाया जाता है तो उसे एयर बबल कहते हैं, ताकि हवाई यात्रा में कोई दिक्कत ना आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+