दिल्ली में दस दिन बाद कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत, 34 नए केस
नई दिल्ली, 27 सितंबर: राजधानी दिल्ली में आज 10 दिन बाद कोरोना से दो मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं एक्टिव केस भी बढ़े हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 34 नए मामले और 25 रिकवरी दर्ज हुईं। जिसकी वजह से सक्रिय मामलों में हल्की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में अब 373 एक्टिव केस हैं।
Recommended Video

दिल्ली में आज दो कोरोना से 2 मौतें हुई हैं। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना से कुल मौतें 25,087 हो गई हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14,38,780 हैं, जिसमें से अब तक 14,13,320 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली में बीते 10 दिन से कोरोना से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई थी। आज दो मौतें हुई हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 32 नए केस दर्ज हुए थे और उससे पहले रविवार को दिल्ली से सिर्फ 29 नए मामले दर्ज किए गए थे।
देश में कोरोना मामलों में आज बड़ी राहत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में आज कोरोना संक्रमण के 18,795 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों का यह आंकड़ा 201 दिनों के बाद 20,000 से कम है। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,36,97,581 हो गई है। बीते 24 घंटे में 179 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,47,373 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 2,92,206 है, जो कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications