'भारत से उड़ानों पर कोई असर नहीं', अमेरिका में सिस्टम फेल होने के बीच DGCA का बड़ा बयान

अमेरिका में बुधवार को NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन्स) सिस्टम में खराबी आ गई, जिसके चलते सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अब तक 3,578 फ्लाइट्स लेट हो चुकी हैं। वहीं, 450 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। अमेरिकी इतिहास में इस तरह की ये पहली घटना है। हालांकि, भारत से अमेरिका के लिए जाने वाली फ्लाइट्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। इसकी पुष्टि DGCA ने की है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की प्रणाली में तकनीकी खराबी के चलते 100 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं। लेकिन भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर इसका फर्क नहीं पड़ा है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के सभी हवाईअड्डों पर परिचालन सामान्य है। फिलहाल भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के मुताबिक बुधवार को अमेरिका के भीतर और बाहर कम से कम 1,000 उड़ानें देरी से चल रही हैं। आपको बता दें कि एफएए प्रणाली के जरिए ही पायलटों और अन्य उड़ान कर्मियों को खतरों या हवाई अड्डे की सुविधा सेवाओं और संबंधित प्रक्रियाओं में किसी भी बदलाव के बारे में सचेत किया जाता है। लेकिन इसमें खराबी के चलते फ्लाइट्स को ट्रैक नहीं किया जा पा रहा है।
Recommended Video

अमेरिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एफएए अभी भी सिस्टम को पूरी तरह से बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हालांकि, यह कब तक ठीक होगा इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यूएस एविएशन रेगुलेटर की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया है कि एफएए अभी भी एक आउटेज के बाद नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को पूरी तरह से बहाल करने के लिए काम कर रहा है।
बयान में कहा गया है कि एफएए ने एयरलाइनों को सभी घरेलू प्रस्थानों को पूर्वाह्न 9 बजे तक ईस्टर्न टाइम तक रोकने का आदेश दिया है, ताकि एजेंसी को उड़ान और सुरक्षा जानकारी की अखंडता को मान्य करने की अनुमति मिल सके।
ये भी पढ़ें- अमेरिका में सभी उड़ाने ठप, क्या साइबर अटैक थी वजह? व्हाइट हाउस ने बताया












Click it and Unblock the Notifications