तिरुपति के प्रसाद को लेकर अभी भी शंका में हैं भक्त? मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने दी प्रतिक्रिया
Tirupati Prasadam Row: विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसाद के घी की जगह पशु चर्बी का उपयोग किए जाने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, ऐसा दावा आंध्र प्रदेश सरकार ने किया है। इस बीच, तिरुपति मंदिर जाने वाले भक्तों को लड्डू प्रसाद को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक भक्त ने बताया कि मैं पिछले 9 सालों से तिरुपति आ रहा हूं। पिछले 2-3 बार मैंने लड्डू के स्वाद को लेकर अपनी चिंता जताई थी। लेकिन हाल ही में लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा लगा...ऐसा लगता है कि लड्डू का मुद्दा सुलझ गया है और अब उनका स्वाद बहुत अच्छा है।

वहीं, सचिन अग्निहोत्री नाम के श्रद्धालु ने कहा कि तिरुपति के दर्शन के लिए देशभर से भक्त आते हैं। चंद्रबाबू नायडू ने जो कहा कि यहां प्रसादम को लेकर कुछ समस्याएं थीं और अब उनका समाधान हो गया है। यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से भक्त आते हैं। किसी भी भक्त की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
लड्डू प्रसादम विवाद के बीच श्रद्धालु तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां सालों से आ रहा हूं। पिछली सरकार के कार्यकाल में लड्डू की गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं थी, चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती थी। हम समाचारों में देख रहे हैं कि लड्डू अलग-अलग तेलों का उपयोग करके बनाए जाते हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh | Devotees visit Tirumala Venkateshwara Temple, Tirupati amid Laddu Prasadam row.
— ANI (@ANI) September 20, 2024
A devotee from Hyderabad says, "I have been coming here for years. The quality of laddus was not very good during the previous government's tenure, sugar quantity used to… pic.twitter.com/EMND7mMTk8
उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिन लोगों ने कुछ गलत किया है, उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- तिरुपति प्रसादम के लिए घी भेजने वाली कंपनी AR Dairy Foods की आई सफाई, जानिए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications