Tirupati Balaji: भक्त ने तिरुपति मंदिर में चढ़ाए 2 करोड़ के 108 स्वर्ण कमल, इस विशेष काम में होगा उपयोग
Tirupati Balaji Mandir: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां देश और दुनिया से लाखों भक्त भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी के दर्शन करने आते हैं। लोग यहां दिल खोलकर दान करते हैं।
भगवान वेंकटेश्वर के प्रति भक्तों में गहरी आस्था है, जिसके तमाम उदाहरण मिल जाएंगे। अब ऐसे ही एक श्रद्धालु ने तिरुपति बालाजी को 108 सोने के फूल चढ़ाए हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

108 स्वर्ण कमल किए दान, कीमत 2 करोड़
आंध्रा के कडप्पा जिले के डॉ. राजा रेड्डी नाम के एक भक्त ने बुधवार को तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को 108 स्वर्ण कमल दान किए हैं। ये 108 स्वर्ण कमल के फूल विशेष रूप से श्रीवारी अष्टदल पद पद्माराधना सेवा के लिए तैयार किए गए हैं, जिनको ललिता ज्वैलर्स के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है।
पद्माराधना सेवा में होगा उपयोग
दरअसल, पद पद्माराधना सेवा हर मंगलवार को मंदिर में की जाती है और इसकी शुरुआत देवता को पूजा अर्पित करने से होती है और पुजारी भगवान के देवदास नामों की गिनती करते हैं। भगवान के प्रत्येक नाम का जाप करते हुए और देवता के चरणों में एक स्वर्ण कमल अर्पित किया जाता है।
भक्त राजीव रेड्डी नेता किरण कुमार के साथ तिरुमाला पहुंचे थे, जहां पुजारियों द्वारा सुनहरे फूल भगवान के चरणों में रखे गए और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कुल 108 सुनहरे कमल के फूल रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी अधिकारियों को सौंप दिए गए। इन फूलों को श्रीवारी अष्टदल पाद पद्माराधना सेवा में सजाया जाएगा।
ललिता ज्वेलर्स ने बनाए 108 फूल
ललिता ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक और मालिक किरण कुमार ने बताया कि कमल उनकी कंपनी द्वारा बनाए गए थे और उन्होंने बताया कि फूल 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए।
भक्तों का दान करने का अपना-अपना तरीका
आपको बता दें कि भक्त विभिन्न रूपों में तिरुमाला श्री की पूजा करते हैं। कुछ लोग हुंडी में पैसा और सोना डालते हैं, जबकि अन्य इसे टीटीडी ट्रस्ट के साथ भगवान को उपहार के रूप में देते हैं। ऐसे ही कुछ भक्त भगवान के लिए चांदी और सोने के आभूषण बनवाते हैं। कुछ अन्य बाइक, कार जैसे अन्य वाहन भी भगवान को पेश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications