CM Devendra Fadnavis: बीवी अमृता को पहली नजर में दे बैठे थे दिल, दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला, आज सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली, आज सुबह 8 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई तो वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था, हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया, महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद।

देवेंद्र फडणवीस को पहली नजर में भा गई थीं बीवी अमृता

देवेंद्र फडणवीस को पहली नजर में भा गई थीं बीवी अमृता

आम तौर पर शांत और गंभीर दिखाई देने वाले देवेंद्र फडणवीस उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जो मौका आने पर अपने कामों से विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं, लेकिन अगर उनके निजी जीवन के बारे में बात करे तो वो बेहद ही कोमल और रोमांटिक हैं, उनकी और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस की एक बेहद दिलचस्प कहानी है, जिसके बारे में खुलासा कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में देंवेंद्र फडणवीस ने ही किया था।

'अमृता में मुझे काजोल दिखती थी'

'अमृता में मुझे काजोल दिखती थी'

यह बात उनके सीएम बनने से पहले की है, जहां एक टीवी इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आम लोगों की तरह मुझे भी फिल्में देखने का काफी शौक था और मेरी फेवरेट अभिनेत्री काजोल थी और अमृता में मुझे काजोल दिखी इसलिए मैंने उसे प्रपोज कर दिया था।

अमृता रानाडे की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं

आपको बता दें कि देंवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता रानाडे नागपुर के मशहूर डॉक्टर डॉ. चारु रानाडे और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं, दोनों के एक कॉमन फ्रेंड हैं शैलेश जोगलेकर, जिनके घर पर पहली बार देवेंद्र और अमृता की मुलाकात की हुई थी। दोनों ने एक घंटे की चर्चा के बाद ही शादी करने का फैसला ले लिया था, देवेंद्र और अमृता को देविजा नाम की बेटी है।

पति के हर कदम में साथ हैं अमृता

पति के हर कदम में साथ हैं अमृता

अमृता पेशे से बैंकर हैं और संगीत और नृत्य का शौक रखती हैं, अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली अमृता की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं हैं, बावजूद इसके देवेंद्रके सफर को कामयाब बनाने में पत्नी अमृता का बहुत बड़ा हाथ है, अमृता की शादी देवेंद्र के साथ साल 2015 में तब हुई जब सीएम दूसरी बार विधायक बने थे।

पति के सीएम बनने के बाद भी अमृता ने नौकरी नहीं छोड़ी

अमृता जन्म नागपुर में ही हुआ था। शुरुआती पढ़ाई नागपुर के सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में हुई, बाद में पुणे के सिंबायसिस लॉ स्कूल से फाइनेंस और टैक्सेसन में एमबीए पूरा किया, पति के सीएम बनने के बाद भी अमृता ने नौकरी नहीं छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+