सीएम पद से इस्तीफे के साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार पर साधा निशाना, बोले- उन्होंने कही थी संख्याबल होने की बात
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है इसके अलावा उन्होंने एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार के इस्तेफे की पुष्टी कर दी है। महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामें पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी में बहुमत साबित करने की टेंशन देखी जा सकती थी। फ्लोर टेस्ट से पहले ही फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे से यह साफ हो गया है कि अब प्रदेश में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनेगी। फडणवीस ने इस दौरान अजित पवार पर भी निशाना साधा और उनपर पीछे हटने का आरोप लगाया।

शिवसेना पर बोला हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने विरोधी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि जो शिवसेना लोगों से मिलने के लिए घर से बाहर नहीं निकलती थी वह आज सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के घर जा रहे हैं। मीडियाकर्मी द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि, पहले वह खुद अजित पवार पर घोटलों को लेकर आरोप लगाते रहे हैं तो उस पर उन्होंने कहा कि सींचाई घोटाले की जांच चल रही है। उन्होंने अजित के साथ आकर सही किया या गलत यह बाद में सोचेंगे।

अजित पवार ही जानते हैं सच्चाई
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह अजित पवार के समर्थन के बाद ही सरकार बनाने का दावा किया था, हमने सरकार बनाने के लिए उनके समर्थन का इस्तेमाल किया था। फडणवीस ने कहा कि अजित ने इस्तीफे की वजह को व्यक्तिगत बताया था, अब केवल अजित पवार की अपने कार्यों पर स्पष्टीकरण दे सकते हैं। हमने उनेक साथ जाकर गलती की या नहीं यह हमें बाद में देखना होगा। फिलहाल उनके उपर चल रहे सिंचाई घोटाले पर सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

अजित ने बताया कि उनके पास संख्याबल है: फडणवीस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने बताया कि, जिस तरह से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी थी उसी प्रकार हमें बताया गया कि अजित पवार के पास भी संख्याबल मौजूद है। इसलिए हमने उनके साथ सरकार बनाने का फैसला किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब हमारे पास संख्याबल नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने अजित के सामने कोई शर्त नहीं रखी थी।
यह भी पढ़ें: अर्धसत्य: महाराष्ट्र में इतिहास रचकर भी कैसे इतिहास रचने से चूक गए देवेंद्र फडणवीस












Click it and Unblock the Notifications