उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को क्यों कहा, मैं आपको विपक्ष का नेता नहीं कहूंगा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को सदन में बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत सी चीजें सीखी हैं, मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में मैंने कभी भी सरकार के साथ विश्वासघात नहीं किया। उद्धव ठाकरे ने सदन में देवेंद्र फडणवीस से कहा कि अगर आप हमारे लिए अच्छे होते तो यह सब नहीं होता। मैं आपको विपक्ष का नेता नहीं बल्कि जिम्मेदार नेता कहूंगा।

सदन में बोले उद्धव ठाकरे- फडणवीस को मैं हमेशा जिम्‍मेदार नेता कहूंगा

इसके अलावा उद्धव ने विपक्ष के हिंदुत्व के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपनी बात पर कायम रहना ही उनका हिंदुत्व है। बता दें कि कांग्रेस से गठबंधन के बाद से ही देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी उद्धव ठाकरे को हिंदुत्व के सवाल पर घेरते रहे हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया है। सदन में चर्चा के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बना और मैं भाग्यशाली हूं क्योंकि पिछले 30 साल से जो मेरे विरोधी थे, वे अब दोस्त बन गए हैं।

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के महागठबंधन को विश्वास मत के लिए न्यूनतम 145 वोट की जरूरत थी लेकिन उन्हें कुल 169 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के 105 विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया, जबकि चार विधायक तटस्थ रहे और उन्होंने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+