लेटर विवाद पर देवेंद्र फडणवीस बोले- होम क्वारंटाइन में नहीं थे अनिल देशमुख, शरद पवार को दी गई थी गलत जानकारी
लेटर विवाद पर देवेंद्र फडणवीस बोले- होम क्वारंटाइन में नहीं थे अनिल देशमुश, शरद पवार को दी गई थी गलत जानकारी
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार (23 मार्च) को अनिल देशमुख और एंटीलिया केस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अनिल देशमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि गृह मंत्री अनिल देशमुख होम क्वारंटाइन में नहीं थे। वो लोगों से मिल रहे थे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार को इस बारे में गलत जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि शरद पवार के सारे दावे सोमवार को ही गलत साबित हो गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस में थे। वहीं 24 फरवरी को तो वो अपने घर से मंत्रालय गए थे।

Recommended Video
देवेंद्र फडणवीस ने वीआईपी मूवमेंट का पुलिस रिकॉर्ड दिखाते हुए कहा, अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस गए थे और 24 फरवरी को मंत्राालय में थे। वह 15-27 फरवरी से घर से बाहर थे और मिले अधिकारियों से अलग नहीं थे। मुझे लगता है कि शरद पवार साहब को ठीक से ब्रीफ नहीं किया गया था। शरद पवार से गलत बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहलवाई गई है।
देवेंद्र फडणवीस बोले- CBI जांच करवाने की मांग करूंगा
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ट्रांसफर का रैकेट कमिश्नर ऑफ इंटेलिजेंस ने सबसे पहले पकड़ा है। पकड़ने के पहले डीदी और एसीएस होम की अनुमित ली और सीएम तक रिपोर्ट पहुंचाई। लेकिन अब तक उस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मैंने आज दिल्ली में गृह सचिव से मिलने का समय मांगा है। मैं इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग करूंगा।
अनिल देशमुख पर आरोप लगने के बाद से ही बीजेपी उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। शरद पवार ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए ये साफ-साफ कहा कि अनिल देशमुख इस्तीफा नहीं देंगे। पवार ने परमबीर सिंह को गलत आरोप लगाने वाला बताया। अनिल देशमुख का कहना है कि उनके ऊपर लगे सारे आरोप गलत है। परमबीर सिंह के पत्र लिखने की टाइमिंग पर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सवाल उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications