संजय राउत से गुपचुप बैठक पर बोले फडणवीस, वो इंटरव्यू के लिए बात करने आए थे

नई दिल्ली। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ बैठक की है। दोनों नेताओं के बीच एक होटल में मुलाकात हुई। गुपचुप हुई इस बैठक को लेकर जानकारी जैसे ही सामने आई तो कई तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। देवेंद्र फडणवीस ने अटकलें ना लगाने की बात कहते हुए इसे राजनीति से इतर एक इंटरव्यू के सिलसिले में की गई मीटिंग बताया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत इंटरव्यू लेने के लिए बात करने उनके पास आए थे।

इसलिए आए थे संजय राउत

इसलिए आए थे संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के लिए मेरा साक्षात्कार लेना चाहते थे। मैंने इसके लिए कुछ शर्त रखी थी, जैसे कि इंटरव्यू एडिट नहीं किया जाएगा और इसमें एक कैमरा मेरा भी होगा। इस पर चर्चा के लिए हम दोनों के बीच मीटिंग हुई थी। बैठक में कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। फडणवीस ने ये भी कहा कि ये सरकार ज्यादा चलने वाली नहीं है और जब ऐसा होगा तो हम विकल्प देखेंगे। बता दें कि संजय राउत शिवसेना मुखपत्र सामना के संपादक भी हैं।

Recommended Video

    Devendra Fadnavis से मुलाकात पर बोले Sanjay Raut , 'हम दुश्मन नहीं' | वनइंडिया हिंदी
    राउत ने क्या कहा

    राउत ने क्या कहा

    शिवसेना के संजय राउत ने फडणवीस से मुलाकात पर कहा, मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिला था। वह पूर्व सीएम हैं। इसके अलावा वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी भी हैं। मुलाकात करने में कोई बुराई नहीं है। हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। सीएम उद्धव को भी इस बैठक के बारे में पता था।

     इसलिए लगाए जा रहे कयास

    इसलिए लगाए जा रहे कयास

    शिवसेना और भाजपा लंबे समय से साथ में चुनाव लड़ती रही हैं। दोनों साथ में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में साझेदार भी रही हैं। 2019 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग हो गई। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली। फडणवीस के साथ राउत की मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे कि फिर से दोनों साथ आ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+