देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे से उनके आवास पर की मुलाकात, बीजेपी-शिंदे सेना का समर्थन करने के लिए दिया धन्यवाद
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस आज करीब दो बजे राज ठाकरे के आवास पर पहुंचे।
मुंबई, 13 जुलाई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस आज करीब दो बजे राज ठाकरे के आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे शेना की नवनिर्मित सरकार को सपोर्ट करने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया।

देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई
महाराष्ट्र में जब शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन से सरकार बनी थी तो राज ठाकरे ने नये सरकार का समर्थन किया था। और देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी। कहा था कि आपने अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के बदले पार्टी के हाईकमान के फैसले को प्राथमिकता दी।

राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी थी सलाह
इसके बाद देवेंद्र फडणवीस आज राज ठाकरे के आवास पर पहुंचकर उनका धन्यवाद दिया। इससे पहले राज ठाकरे ने भी एकनाथ शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दी थीं। इसे 'खुशी का क्षण' कहते हुए उन्होंने शिंदे को सही निर्णय लेने और मुख्यमंत्री के रूप में 'सतर्क रहने' की सलाह दी। राज ठाकरे ने लिखा कि सतर्क रहिए..सोच-विचार कर कदम उठाइए...।

एकनाथ से ज्यादा खुश नजर आए राज ठाकरे
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद राज ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए ट्टीट किया था। सत्ता परिवर्तन होने से राज ठाकरे काफी खुश नजर आ रहे थे। राज ठाकरे ने ट्टीट में लिखा था कि जब कोई अपने सौभाग्य को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में गलत समझता है उसी से अपने पतन की यात्रा शुरू होती है।

राज ठाकरे ने उद्धव पर साधा था निशाना
इन दो लाइनों में राज ठाकरे ने ना केवल कटाक्ष किया, बल्कि इशारों में बड़ी बात भी कह दी और अपनी पुरानी भड़ास निकाल दी। राज ठाकरे ने ट्टीट में बताया कि उद्धव जो शिवसेना पार्टी प्रमख बने और महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी के गठबंधन से सरकार बनाई उसे वो अपनी पर्सनल उपलब्धि मान बैठे थे।

जारी सियासी संकट के बीच राज ठाकरे ने साधी थी चुप्पी
बता दें कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज ठाकरे ने एक लो प्रोफाइल बनाए हुए थे, उन्होंने ज्यादा बयान नही दिए। हालांकि, एकनाथ शिंदे के बारे में माना जाता था कि उन्होंने राज ठाकरे से दो बार बात की थी लेकिन मुख्य रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए।
यह भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट के बाद बोले फडणवीस- मैं भी बोल रहा हूं कि हां ये ED 'एकनाथ-देवेंद्र' की सरकार है












Click it and Unblock the Notifications