जानिए उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में आए भाजपा के कौन से बड़े नेता?
मुंबई। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 19 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ। इससे पहले 'महा विकास अघाड़ी' का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी कर दिया गया। उद्धव के इस शपथ समारोह में बीजेपी की ओर से सिर्फ दो नेता ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिवसेना ने पीएम मोदी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बीजेपी नेताओं को शपथ के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन बीजेपी की ओर से सिर्फ दो नेता ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्धव के शपथ समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल शामिल हुए। वहीं डीएमके चीफ एमके स्टालिन, टी आर बालू, कांग्रेस के अहमद पटेल, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल शपथ समारोह में शामिल हुए।
इसके आलावा बीजेपी के साथ पार्टी से टूटकर सरकार बनाने वाले एनसीपी नेता अजित पवार भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इसके अलावा एनएनएस चीफ राज ठाकरे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शिरकत करेंगे।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को शुभकामनाएं दी हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाने के लिए खेद प्रकट किया है। उन्होंने उद्धव को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। सोनिया ने कहा कि जब देश के सामने बीजेपी से अप्रत्याशित खतरे पैदा हुए हैं, उस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राकांपा एक साथ आई हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे खुद दिल्ली आए थे और उन्होंने सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मुलाकात कर शपथ ग्रहण का न्योता दिया था।












Click it and Unblock the Notifications