शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, मैं फिर से बनूंगा मुख्यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से गठबंधन की जीत होगी और वह दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हमे यह लोगों पर छोड़ देना चाहिए। अगर हमने अच्छा काम किया है, जोकि हमने किया है, तो लोग हमे फिर से चुनेंगे।

जल्द सार्वजनिक होगी जानकारी

जल्द सार्वजनिक होगी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत है। जिस तरह से राजनीतिक माहौल है, उसके अनुसार मुझे एक बार फिर से वो लोग मुख्यमंत्री चुनेंगे। सेना के साथ गठबंधन के मसले पर फडनवीस ने कहा कि जहां तक मुझे पता है दिल्ली से महाराष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व में किसी भी तरह की दुविधा नहीं है। हम एक बार फिर से एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, लोग गठबंधन को चुनेंगे, जल्द ही तमाम जानकारियों को सार्वजनिक किया जाएगा।

जरूरत ने विचारधारा पर आधारित गठबंधन

जरूरत ने विचारधारा पर आधारित गठबंधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और शिवसेना का गठबंधन जरूरत पर निर्भर नहीं है, बल्कि हम एक ही विचारधार के दल हैं। हमने लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा था, हमने फैसला लिया है कि एक बार फिर से महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। 2014 में कुछ सीटों के लिए हमारा गठबंधन टूट गया था, लेकिन इस बार हम खुश हैं। हम समझ गए हैं कि हमे एकजुट रहना होगा। गठबंधन में कभी-कभी आप को कुछ मिलता है और कभी आप कुछ खोते हैं।

मुख्यमंत्री पद पर दिया ये जवाब

मुख्यमंत्री पद पर दिया ये जवाब

जब मुख्यमंत्री से यह पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को छोड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अधिकृत लोग ही बात कर सकते हैं। जिस बात पर सहमति बनी है, उसकी मुझे, उद्धव ठाकरे और अमित भाई को जानकारी है। सही समय आने पर आपको भी इस बात की जानकारी मिल जाएगी। मैंने पहले ही विधानसभा में कह दिया था कि मैं फिर से मुख्यमंत्री बनकर आउंगा, इसमे किसी भी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+