आदित्य की शादी में अधूरी रह गई उदित नारायण की ये इच्छा, बोले- 10 साल से बहू के साथ लिव-इन में रह रहा था बेटा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे और सिंगर आदित्य नारायण हाल ही में अपनी लॉन्ग टाईम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। श्वेता और आदित्य नारायण की शादी के पांच दिन बाद उदित नारायण ने दोनों के रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी उस अधूरी इच्छा का भी जिक्र किया है जिसे वह श्वेता और आदित्य की शादी में पूरी नहीं कर सके। बता दें कि सिंगर आदित्य नारायण अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

10 साल से लिव-इन में थे आदित्य-श्वेता

10 साल से लिव-इन में थे आदित्य-श्वेता

1 दिसंबर, 2020 को श्वेता अग्रवाल से शादी के बंधन में बधने के बाद आदित्य नारायण काफी खुश नजर आ रहे हैं। बेटे की शादी के बाद अब पिता उदित नारायण ने बड़ा बयान दिया है। उदित नारायण ने बताया कि आदित्य और श्वेता पिछले 10 सालों से एक दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि समय आ गया था दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया जाए। अपने एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने बताया कि आदित्य-श्वेता की शादी में उनकी एक इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

Recommended Video

    Aditya Narayan का शादी के बाद सामने आया Video, Wife Shweta को दी मायके भेजने की धमकी|वनइंडिया हिन्दी
    उदित नारायण की ये इच्छा रह गई अधूरी

    उदित नारायण की ये इच्छा रह गई अधूरी

    उदित नारायण ने कहा, मैं चाहता था कि शादी में मेरे दोस्त भी शामिल हों, पार्टी में कई सारे लोग आएं लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। मैंने आदित्य से कहा था कि कोविड-19 का प्रभाव कम होने के बाद शादी कर लेना, लेकिन श्वेता का परिवार और मेरा बेटा आदित्य चाहता था कि शादी अभी हो जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब हालात ठीक हो जाएंगे तो सभी को बुलाकर एक ग्रैंड पार्टी कर लेंगे।

    पीएम मोदी को भी भेजा था न्योता

    पीएम मोदी को भी भेजा था न्योता

    उदित नारायण ने बताया कि उन्होंने आदित्य-श्वेता की शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा था, हालांकि वह आए नहीं लेकिन उन्होंने एक पत्र भेजकर आदित्य को उसकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भेज दी थीं। उदित नारायण ने कहा, 'मुझे इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी की तरफ से मुझे पत्र मिला। आदित्य की शादी के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से भी कॉल आया, महाराष्ट्र के गवर्नर ने भी बेटे को शुभकामनाएं दीं, वहीं अमिताभ बच्चन की तरफ से भी शुभकामना का पत्र आया। ये शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।'

    आदित्य ने पत्नी श्वेता को दी 'मायके भेजने की धमकी'

    आदित्य ने पत्नी श्वेता को दी 'मायके भेजने की धमकी'

    आदित्य नारायण के फैंस दोनों की तस्वीरें देखकर काफी खुश हैं और कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आदित्य नारायण मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी श्वेता को मायके भेजने की धमकी दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता शादी के बाद ससुराल आने पर किचन में पहली बार खाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं। श्वेता की सास यानी आदित्य नारायण की मां भी किचन में अपनी बहू की मदद कर रही हैं। इस बीच आदित्य नारायण मजाकिया अंदाज में धमकी देते हुए कहते हैं, 'टेस्ट में कोई कसर नहीं होनी चाहिए, वरना जाओ अपने माइके वालों के पास।'

    यह भी पढ़ें: आदित्य नारायण ने श्वेता के गले में डाली वरमाला तो खुशी से उछल पड़े 'अमिताभ बच्चन', देखें वायरल Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+