आदित्य नारायण ने श्वेता के गले में डाली वरमाला तो खुशी से उछल पड़े 'अमिताभ बच्चन', देखें वायरल Video

नई दिल्ली: सिंगर आदित्य नारायण मंगलवार को एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कोविड-19 गाइडलाइन की वजह से समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। आदित्य और श्वेता की मुलाकात 10 साल पहले फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। बुधवार यानी आज आदित्य का रिसेप्शन हैं, जिसमें पीएम मोदी, माधुरी दीक्षित समेत कई हस्तियां बुलाई गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आदित्य की शादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो को आदित्य के दोस्त ने कर दिया एडिट

वीडियो को आदित्य के दोस्त ने कर दिया एडिट

दरअसल वरमाला पहनाने के लिए जब श्वेता आगे बढ़ीं तो आदित्य ने सिर झुकाकर उसे पहन लिया। इसके बाद जब आदित्य श्वेता को वरमाला डालने के लिए आगे बढ़े तो परिवार के लोगों ने श्वेता को उठा लिया। इसके बाद आदित्य के दोस्तों ने भी उन्हें उठाया और तब जाकर उन्होंने श्वेता के गले में वरमाला डाली। इस वीडियो को आदित्य के दोस्त ने एडिट करके उसमें 'लक्ष्य' मूवी के लास्ट का सीन जोड़ दिया। जिसमें अमिताभ बच्चन कहते है- " उन्होंने कर दिखाया, पहुंच गए हमारे लड़के वहां"। आदित्य ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर उनके फैन्स जमकर मजे ले रहे।

शादी के बाद क्या बोले आदित्य?

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि अब उन्हें लग रहा कि वो और श्वेता शादीशुदा हैं। वास्तव में ये एक सपने जैसा था, जो सच हो गया। उन्होंने कहा कि मैं किसी और के साथ जिंदगी बिताने की कल्पना कभी नहीं कर सकता था, श्वेता ने मुझे बेहतर बनाने में मदद की। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड हस्तियां दोनों को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

ये हस्तियां हैं आमंत्रित

ये हस्तियां हैं आमंत्रित

मंगलवार को मुंबई स्थित इस्कॉन मंदिर में आदित्य की शादी हुई। आज मुंबई में उनका रिसेप्शन भी है। आदित्य के मुताबिक उन्होंने पूरे समारोह को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की है। वहीं आदित्य के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित समेत तमाम बड़ी को आमंत्रित किया है। मुझे नहीं पता कि कोविड-19 के चलते वो पहुंच पाएंगे या नहीं। उन्होंने शुभकामना संदेश के लिए फैन्स को धन्यवाद कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+