डिजाइनर फराह खान ने ट्विटर पर किया साध्वी प्रज्ञा पर हमला

नई दिल्ली- डिजाइनर फराह खान ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अयोध्या वाली टिप्पणी पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने साध्वी को भगवान राम का नाम बदनाम नहीं करने की नसीहत भी दी है। गौरतलब है कि साध्वी ने राम मंदिर के निर्माण में सहायता करने की बात कही थी और वहां विवादित ढांचा गिराए जाने में भी खुद के शामिल होने का दावा किया था।

Designer Farah Khan attacks on pragya singh thakur

डिजाइनर फराह खान ने ट्विटर के जरिए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को निशाना बनाया है। उन्होंने लिखा है- "तुम्हारी गंदी सोच को लेकर राम का नाम बदनाम ना कर, तुम जैसी ने हिंदु धर्म का नाम बर्बाद किया है, जैसे ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद ने इस्लाम का नाम बर्बाद किया। धर्म भेदभाव नहीं सिखाता है। तुम जैसे लोग नफरत फैलाते हैं। हमारे देश को तुम जैसे तोड़ना चाहते हो।" गौरतलब है कि फराह खान बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी हैं।

दरअसल, फराह ने साध्वी के उस बयान पर पलटवार करते हुए यह कथित टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, "हां मैं वहां (अयोध्या) गई थी, मैंने कल भी यह कहा था, इनकार नहीं कर रही। मैंने ढांचे को गिराया। मैं वहां जाऊंगी और राम मंदिर के निर्माण में सहायता करूंगी, हमें यह करने से कोई भी नहीं रोक सकता, राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं।"

गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर के इस विवादित बयान पर भोपाल के जिला निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें एक दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को भी कहा है। भोपाल में जब से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है, वो अपने बयानों के चलते विवादों में बनी हुई हैं। हालांकि, अब उनके बयान पर जिस तरह से फराह खान ने पलटवार किया है, उसके किछ हिस्से को लेकर भी विवाद छिड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+