Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुरमीत राम रहीम का एक और राजदार गिरफ्तार, पवन इंसा खोलेगा कई राज

चंडीगढ़। बलात्कार के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हनीप्रीत के बाद अब इस मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी हुई है। हरियाणा की पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने सोमवार को गुरमीत राम रहीम के करीबी और राजदार पवन इंसा को भी गिरफ्तार कर लिया है। डेरा सच्चा सौदा का मीडिया प्रवक्ता पवन इंसा को पुलिस ने पंचकूला में आगजनी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गुरमीत राम रहीम का राजदार पवन इंशा गिरफ्तार

पंचकूला पुलिस हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद कई दिनों से पवन इंसा को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी, आखिरकार पंजाब के लालडू से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने 1 सितंबर को हनीप्रीत, दो प्रमुख सहयोगी आदित्य इंसा और पवन इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस गुरमीत राम रहीम से जुड़े कई राज का खुलासा पवन इंसा से करवा सकती है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपनी साध्वी के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने बाद उनके समर्थकों ने पंचकूला समेत राज्य के कई हिस्सों में भंयकर हिंसा फैलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सजा सुनाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+