5 वर्षीय हितेन के टेलैंट के कायल हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, फोटो शेयर कर बोले- 'मेरा नया नन्हा दोस्त'

एक 5 साल के बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। यही की वह कम से कम साफ-साफ बोले और चीजों को जानने की कोशिश करे। लेकिन आज हम जिस 5 वर्षीय बच्चे से आपको मिलवाने जा रहे हैं, उसका टैलेंट देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। एक 5 साल के बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। यही की वह कम से कम साफ-साफ बोले और चीजों को जानने की कोशिश करे। लेकिन आज हम जिस 5 वर्षीय बच्चे से आपको मिलवाने जा रहे हैं, उसका टैलेंट देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। इस मल्टीटेलैंटेट बच्चे का नाम है हितेन कौशिक। विलक्षण प्रतिभा के धनी 5 वर्षीय हितेन को भारत और अमेरिका के सभी राज्यों के नाम उंगलियों पर रटे हुए हैं और तो और हितेन संस्कृत, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा धारा प्रवाह बोलते हैं। सही मायनों में वह एक जीनियस हैं। उनकी प्रतिभा देखकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से रहा नहीं गया और उन्होंने हितेन से मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से हितेन की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

हितेन के टेलैंट के कायल हुए मनीष सिसोदिया

हितेन के टेलैंट के कायल हुए मनीष सिसोदिया

इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया हितेन के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा- 'आज मैंने एक नया नन्हां दोस्त बनाया। पांच साल की उम्र में यह तीन भाषाएं फ्रेंच, संस्कृत और अंग्रेजी धाराप्रवाह बोलता है। तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा हितेन।'

हितेन ने किया सिसोदिया का धन्यवाद

हितेन ने किया सिसोदिया का धन्यवाद

मनीष सिसोदिया की पोस्ट पढ़कर साफ तौर पर समझा जा सकता है कि वह हितेन का टेलैंट देखकर काफी खुश हुए हैं। मनीष सिसोदिया के पोस्ट पर अबतक 1 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, इसके अलावा उनके ट्वीट पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। हितेन ने भी मनीष सिसोदिया के ट्वीट का रिप्लाई किया है। हितेन ने मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देते हुए लिखा- आपके सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद सर।
वहीं एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा- तुम पर गर्व है हितेन। मनीष सिसोदिया सर आपका धन्यवाद। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अद्भुत!

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

प्रतिभावान लोगों को प्रोत्साहित करना मनीष सिसोदिया के लिए कोई नया नहीं है। बता दें कि हितेन की बुद्धि काफी तीक्ष्ण है, उन्हें कोई भी बाद एक बार में याद हो जाती है। हितेन का एक यू-ट्यूब चैनल भी है, जहां उनके टेलैंट को देखा जा सकता है। हितेन के माता-पिता की उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे चाहते हैं कि हितेन एक सफल व्यक्ति बने। अपनी अद्भुत प्रतिभा के लिए हितेन अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुके हैं। अब उनका नजर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+