Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उपसभापति चुनाव: पीएम मोदी ने उद्धव को फोन कर कहा 'थैंक यू', 2019 के लिए मिले नए संकेत

नई दिल्ली। राज्यसभा उपसभापति चुनाव में शिवसेना ने एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह का समर्थन किया। इसके पहले खबरें आ रही थीं कि शिवसेना एनडीए से दूरी बना सकती है। लेकिन आखिरी समय में शिवसेना ने सदन में हरिवंश नारायण सिंह का समर्थन किया। वहीं, उपसभापति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह ने 125 वोट हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। दूसरी ओर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने शिवसेना प्रमुख को धन्यवाद भी दिया है।

ये भी पढ़ें: उपसभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, RJD सांसद राम जेठमलानी ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में किया मतदान

deputy chairperson election: shivsena supports nda in rajya sabha, pm modi thanked Uddhav Thackeray

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी ने उपसभापति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए उद्धव ठाकरे को कॉल कर धन्यवाद दिया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई और उन्होंने ठाकरे को जदयू प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए शिवसेना का आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि इसके पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी 7 अगस्त को शिवसेना प्रमुख से बात कर हरिवंश नारायण सिंह के लिए सहयोग मांगा था।

बता दें कि शिवसेना और भाजपा के बीच हाल के दिनों में दूरियां बढ़ती दिखाई दे रही थीं और पालघर उपचुनाव के बाद शिवसेना ने बीजेपी का मुखर होकर विरोध किया था। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी शिवसेना ने सदन में न जाकर वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया था जिसके बाद ये तक अटकलें लगाई जाने लगी थी कि दोनों दलों के बीच गठबंधन टूट सकता है।

ये भी पढ़ें: उपसभापति चुनाव: शिवसेना ने दिया एनडीए का साथ, हरिवंश की हुई जीत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+