उपसभापति चुनाव: शिवसेना ने दिया एनडीए का साथ, हरिवंश की हुई जीत
Recommended Video

नई दिल्ली। राज्यसभा उपसभापति के चुनाव के लिए एनडीए और यूपीए के प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे थे। राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन पद के लिए एनडीए की ओर से हरिवंश नारायण सिंह के नाम का प्रस्ताव पेश किया गया। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरिवंश नारायण सिंह मुख्य प्रस्तावक बने। वहीं, वोटिंग से पहले यूपीए को बड़ा झटका लगा जब आप और YSRCP ने वोटिंग से दूर रहने का ऐलान किया। लेकिन एनडीए को शिवसेना का साथ मिला जिसके बाद हरिवंश नारायण सिंह के जीतने की संभावनाएं बढ़ गई थी।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार को बड़ी राहत, दलित संगठनों ने भारत बंद को वापस लिया

राज्यसभा में शिवसेना की ओर से सांसद संजय राउत ने एनडीए के उपसभापति उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके पहले खबरें आ रही थीं कि शिवसेना एनडीए से दूरी बना सकती है। लेकिन बीजेपी और जदयू ने किसी प्रकार से शिवसेना को मना लिया और सदन में हरिवंश नारायण सिंह के लिए समर्थन जुटा लिया। वोटिंग के दौरान एकबार फिर विपक्ष कमजोर दिखाई दिया और एनडीए के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली।
वही, कांग्रेस पर आप ने हमला बोला और संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के रवैये को देखते हुए हम लोगों ने राज्यसभा के उपसभापति चुनाव से बाहर रहने का फैसला किया है, विपक्षी एकता में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है। संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मोदी को गले लगा सकते हैं लेकिन समर्थन के लिए अरविंद केजरीवाल को फोन नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं: Rajya Sabha Elections: क्या है राज्यसभा के उपसभापति चुनने का नियम?












Click it and Unblock the Notifications