सावधान: आंध्र, ओडिशा में आफत मचाने आ रहा है 'हुडहुड तूफान'

भुवनेश्वर। अंडमान सागर और उसके आसपास गहरे दबाव की वजह से चक्रवात तूफान 'हुड़हुड़' तेज हो गया और आंदेशा लगाा जा रहा है कि 12 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के तट पर पहुंचने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर रविवार दोपहर तक चक्रवाती तूफान के दस्तक देने की आशंका के बीच हालात का सामना करने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। भले ही अभी तूफान आने में 4 दिन का वक्त बचा हो, लेकिन राहत की तैयारियों जोरों पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, "उत्तरी अंडमान सागर और इसके नजदीकी इलाके में तीव्र दबाव ने 'हुडुड' चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है और आज सुबह (बुधवार) उत्तरी अंडमान सागर और इसके समीप बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया।"

cyclone

आईएमडी के मुताबिक, "यह अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पार कर रहा है और लांग द्वीप के करीब है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ेगा और अगले 24 घंटे के भीतर तेज चक्रवात का रूप ले लेगा। इसके पश्चात यह भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और उत्तरी आंध्र प्रदेश और इसके समीप ओडिशा के समुद्र तट को 12 अक्टूबर की दोपहर तक पार कर लेगा।"

इसकी वजह से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और जो समुद्र में पहले से हैं, उन्हें तत्काल वापस आने को कहा गया है। ओडिशा में लोग चक्रवाती तूफान की आशंका के मद्देनजर आवश्यक सामग्रियों को इकट्ठा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर, 2013 को ओडिशा के तट पर आए फैलिन तूफान की यादें अभी भी लोगों के जेहन में बरकरार हैं। फैलिन तूफान में हालांकि, 1999 के भीषण चक्रवाती तूफान की तुलना में कम लोग हताहत हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+