जुआ कंपनी की मालकिन बनी ब्रिटेन की सबसे अमीर महिला, जानिए कौन हैं डेनिस कोट्स जिनकी सैलरी PM से भी ज्यादा है

Denise Coates richest women of Britain: पैसा एक ऐसी चीज है जो कितना भी रहे कम लगता है। लोग अक्सर अपनी सैलरी की तुलना दूसरों की सैलरी से करते रहते हैं। दूसरों की सैलरी सभी को अपनी सैलरी से ज्यादा लगती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी महिला है जिसकी सैलरी कई कम्पनियों की पूरी इनकम से भी ज्यादा है।

बेटींग कंपनी Bet365 की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) डेनिस कोट्स ब्रिटेन की सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला हैं। साथ ही साथ वो दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाली सीईओ में से एक हैं। सैलरी के मामले में डेनिस ने ब्रिटेन के पीएम को भी पीछे छोड़ दिया है।

Denise Coates

26 मार्च, 2023 को समाप्त हुए पिछले वित्तीय वर्ष में Bet365 के संस्थापक और मालकिन ने लगभग $281 मिलियन की सैलरी ली थी। हालांकि, एक ग्रुप द्वारा इस आंकड़े को "समझदार और आनुपातिक" नहीं बताया गया था।

कंपनी घाटे में फिर भी डेनिस को $10 मिलियन का फायदा
रविवार को एक शो में पब्लिश हुए कंपनी के अकाउंट डिटेल्स के आधार पर बेट365 की संयुक्त मुख्य कार्यकारी और बहुसंख्यक शेयरधारक डेनिस कोट्स ने भी अपने $281 मिलियन वेतन के अलावा कंपनी के $127 मिलियन का कम से कम 50% लाभांश अर्जित किया है।

यह भी देखें: Business Ideas For Women: इन बेहतरीन आइडियाज के साथ घर से शुरू करें अपना रोजगार

कंपनी के घाटे में जाने के बावजूद डेनिस की सैलरी पिछले साल की तुलना में लगभग $10 मिलियन ज्यादा है। जबकि Bet365 ने लगभग $77 मिलियन का नुकसान उठाया। कंपनी के घाटे का कारण "नए बाजारों में प्रवेश से जुड़ी लागत में उल्लेखनीय वृद्धि" को बताया गया है।

डेनिस की 2023 की कुल कमाई 3,378 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, कोट्स को पिछले 10 साल में करीब 16 हजार करोड़ रुपये की सैलरी और प्रॉफिट मिल चुका है। जो की कई कंपनियों की टोटल रेवेन्यू से ज्यादा है।

यह भी देखें: CISF Chief Neena Singh: CISF की पहली महिला चीफ नीना सिंह, जानें बिहार की इस बेटी के बारे में

ब्रिटेन की सबसे अमीर महिला
डेनिस कोट्स ने बेटिंग प्लेटफॉर्म Bet365 की शुरुआत साल 2000 में की थी। Bet365 पर मौजूदा वक्त में करीब 9 करोड़ यूजर हैं। साल 2023 में कंपनी ने करीब $421 यानी 35 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। हालांकि, जारी डाटा के अनुसार कंपनी के गेमिंग सेक्शन को 630 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन टोटल प्रॉफिट पिछले साल से ज्यादा रहा। Bet365 की सीईओ डेनिस आज ब्रिटेन की सबसे अमीर महिलाओं में सुमार हैं।

यह भी देखें: UP News: वाराणसी से राम ज्योति लेकर अयोध्या रवाना हुईं मुस्लिम महिलाएं, लोगों को करेंगी जागरूक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+