CISF Chief Neena Singh: CISF की पहली महिला चीफ नीना सिंह, जानें बिहार की इस बेटी के बारे में

CISF Chief Neena Singh IPS: दिल्ली मेट्रो और देश भर के हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अपनी पहली महिला प्रमुख मिल गई है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ का नया चीफ बनाया गया है।

वो सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं। नीना सिंह केंद्रीय बल में महानिदेशक के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गई हैं।वह 2021 से सीआईएसएफ में हैं और अगले साल 31 जुलाई को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी।

Nina Singh, First Woman Chief Of CISF

कौन हैं नीना सिंह?
जैसा की हमने आपको बताया नीना सिंह राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। पटना वीमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद नीना ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है। उनके पति रोहित कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात हैं।

नीना की उपलब्धियां
उनकी उपलब्धियों में राजस्थान में शीर्ष पुलिस पद संभालने वाली पहली महिला बनना भी शामिल है। इस राज्य पुलिस बल में छह अधिकारी महानिदेशक रैंक के हैं।

यह भी देखें: अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा! सिक्योरिटी ब्रीच के बाद केंद्र ने लिया फैसला

साल 2000 में उन्होंने राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में एक आउटरीच कार्यक्रम तैयार किया था जिसके तहत आयोग के सदस्य संकटग्रस्त महिलाओं की सुनवाई करने के लिए जिलों में जाएंगे।

उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो शोध पत्रों का सह-लेखन किया है। उन्होंने पुलिस स्टेशनों को अधिक सुलभ बनाने के लिए 2005-2006 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए एक परियोजना पर भी काम किया है।

यह भी देखें: IPS नीना सिंह के रूप में CISF की मिली पहली महिला प्रमुख, अनीश दयाल सिंह होंगे CRPF चीफ

साल 2013-2018 के दौरान, जब वह सीबीआई की संयुक्त निदेशक थीं, तब उन्होंने शीना बोरा हत्याकांड और जिया खान आत्महत्या मामले जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की। 2020 में उन्हें पेशेवर उत्कृष्टता के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

क्या करती है CISF?
1.76 लाख कर्मियों वाले मजबूत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ सीआईएसएफ को दिल्ली मेट्रो, नागरिक हवाई अड्डों और एयरोस्पेस और परमाणु क्षेत्र में संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा प्रदान करती है।

यह भी देखें: उल्फा के साथ आज होगा शांति समझौता, खत्म होगा दशकों लंबा संघर्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+