UP News: वाराणसी से राम ज्योति लेकर अयोध्या रवाना हुईं मुस्लिम महिलाएं, लोगों को करेंगी जागरूक
UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मुस्लिम महिलाएं राम ज्योति लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान की हैं। सुभाष भवन और पातालपुरी मठ के द्वारा राम ज्योति का वितरण किया गया। मठ के महंत बालक दास ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए विदा किया।
महिलाएं भगवा दुपट्टा ओढ़ कर और भगवा झंडा लेकर श्री राम नाम का जय घोष करते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान की है। बताया जा रहा है कि अयोध्या पहुंचने के बाद इन मुस्लिम महिलाओं द्वारा मुसलमान के घर में यह ज्योति जलाई जाएगी।

मुस्लिम धर्म के लोगों को महिलाओं द्वारा जागरूक किया जाएगा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी मुसलमान भी भगवान राम के ही वंशज हैं। इसके अलावा लोगों से आपसी सौहार्द बनाते हुए अपने अपने घरों में राम ज्योति जलाने का अनुरोध भी करेंगी।
राम का नाम लेकर लोगों को करती रहेंगी जागरूक
इस बारे में विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाऊंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि देश में भले ही अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं लेकिन सबके पूर्वज हिंदू थे। भगवान राम का मंदिर किसी के लिए बंद नहीं है किसी धर्म के व्यक्ति मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कट्टरपंथियों द्वारा भले ही एजेंडा चलाया जाता है लेकिन हम लोगों द्वारा हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोगों को जागरूक करते हुए राम का नाम लेकर लोगों में मोहब्बत का बीज बोया जाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को हिंदू धर्म के लिए जागरूक करने को लेकर समय-समय पर उन्हें धमकियां मिलती रहती हैं बावजूद इसके इस बार हुए राम ज्योति यात्रा लेकर निकल रही हैं, जिसको रोकना है वह रोक कर दिखाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 17 साल से वे प्रभु श्री राम की भक्ति कर रही हैं और साल 2014 में उन्होंने सरयू नदी में स्नान कर हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि का दर्शन किया था। दर्शन करने के बाद टेंट में भगवान श्री राम को देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ था। कहा कि जब राम मंदिर का निर्माण होने लगा तो देश की एक हजार से अधिक मुस्लिम महिलाओं से उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी एकत्र कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications