डेंजरस डेंगू: दिल्ली में 2000 रुपये लीटर बिक रहा है बकरी का दूध, पपीते की पत्ती की भी डिमांड
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में डेंगू विक्राल रूप धारण कर चुका है। उचित इलाज के आभाव में डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1872 लोगों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। लोगों में इस कदर दहशत बैठा हुआ है वो हर उपाय आजमाने को तैयार है जिससे जरा सी भी बचने की गुंजाइश हो। ऐसे में एक घरेलू उपचार काफी सुर्खियों में है। लोग डेंगू से बचने के लिए बकरी का दूध और पपीते की पत्तियों का इस्तमाल कर रहे हैं।

ऐसा माना जाता है कि पपीते की पत्तियां और बकरी का दूध ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में कारगर होता है। हालांकि, अभी तक इस धारणा को किसी तरह की वैज्ञानिक प्रमाणिकता नहीं मिली है। पपीते की पत्तियों से फायदे के दावों के बाद केमिस्टों ने इसके अर्क से घर में तैयार टैबलेट्स भी रखना शुरू कर दिया है। वहीं गुडग़ांव के आयुर्वेदाचार्य सुशीला दहिया के मुताबिक, आयुर्वेद की किताबों में यह बताया गया है कि बकरी का दूध डेंगू के बुखार से निकलने में काफी कारगर साबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications