नोटबंदी की वजह से एक दिसंबर तक फ्री रहेंगे सारे टोल

गुरुवार को सरकार ने इस मियाद को बढ़ाते हुए सारे टोल 1 दिसंबर तक के लिए फ्री रखने की घोषणा की है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी का फैसला लागू किए जाने के बाद 500 और 1000 रुपये के नोटों के इस्तेमाल की छूट चुनिंदा जगहों पर दी गई थी। साथ ही सभी हाइवे पर टोल 24 नवंबर तक के लिए फ्री कर दिए थे।

toll

गुरुवार को सरकार ने इस मियाद को बढ़ाते हुए सारे टोल 1 दिसंबर तक के लिए फ्री रखने की घोषणा की है। सरकार ने यह अवधि दूसरी बार बढ़ाई है।

24 नवंबर आखिरी तारीख
अब तक सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सरकारी बसों और एयरपोर्ट तक में पुराने नोट लिए जा रहे हैं। 24 नवंबर इसकी आखिरी तारीख है। सरकार इसमें कोई बदलाव करेगी या नहीं, ये अब तक साफ नहीं हुआ है।

कई जगहों पर गई लोगों की जान
नोटबंदी के ऐलान के बाद से देशभर में लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े हैं। पैसों की समस्या की वजह से कई जगह अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। कई जगह लोग घंटों लाइन में खड़े रहने की वजह से हार्ट अटैक और घुटन का भी शिकार हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+