500-1000 रुपये के पुराने नोट जमा कराने के लिए डाक विभाग लेकर आया एक और बड़ा विकल्प

डाक विभाग की ओर से नोटबंदी के बाद 'इंडिया पोस्ट, आपका दोस्त' चलाने का फैसला लिया गया है। यह अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा।

नई दिल्ली। नोटबंदी की वजह से किसी की मेहनत की कमाई बर्बाद न जाए इसके लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। ग्रामीण इलाकों में 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए अब डाक विभाग के कर्मचारी अभियान चलाएंगे। इस मुहिम के दौरान ढोल बजाकर लोगों को सूचना भी दी जाएगी।

500 rs

बताया जा रहा है कि डाक विभाग की ओर से नोटबंदी के बाद 'इंडिया पोस्ट, आपका दोस्त' चलाने का फैसला लिया गया है। यह अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान डाक विभाग के कर्मचारी लोगों के बचत खाते खोलेंगे और उनमें पैसा जमा करेंगे। बड़े शहरों में भी डाकघरों में लोग पैसे नहीं जमा कर रहे। इसलिए विभाग ने अब गांवों में कैंप लगाने का फैसला लिया है।

काफी लोगों के पास नहीं हैं अकाउंट
डाक विभाग के मुताबिक, गांवों में बड़ी संख्या में लोगों के पास बैंक या डाकघर में अकाउंट नहीं हैं। अपने सारा पैसा कैश में ही रखते हैं। लोग बीमारी और अन्य जरूरतों के लिए पैसा अपने पास रखना ही बेहतर समझते हैं। लेकिन पुराने नोट बदलने नहीं गए तो उनका कोई महत्व नहीं रह जाएगा। इसलिए विभाग ने अभियान शुरू किया है।

अकाउंट के साथ मिलेगा बीमा
डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों को नुक्कड़ नाटक और अन्य तरीकों से भी सुझाव दिया जाएगा कि बचत खाता खोलने से क्या लाभ मिलेंगे और पुराने नोट भी जमा करा सकेंगे। इन खातों में अकाउंट होल्डर को 2 लाख रुपये का बीमा भी मिलेगा। इनमें एटीएम की सुविधा भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+