जेटली ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, कहा- अब कहां गए पत्थरबाज
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के कई नेता सवाल खड़े करते रहे हैं। सरकार को नोटबंदी को लेकर घेरा जाता रहा है, लेकिन इन आलोचनाओं का जवाब वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर से दिया है। जेटली ने नोटबंदी के फायदे गिनवाए है। जेटली ने नोटबंदी को सफल फैसला बताते हुए कहा कि नोटबंदी की वजह से आतंकवाद पर लगाम लगा है। जेटली ने कहा कि नोटबंदी की वजह से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों में काफी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि अब पत्थरबाज नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 महीनों से घाटी में पत्थरबाज नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नकदी भ्रष्टाचार , कालाधन जैसी तमाम समस्याएं पैदा करती है, लेकिन नोटबंदी के बाद से घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों में भारी कमी आई।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले पत्थरबाजों को आतंक संगठनों से पैसे मिलते थे, लेकिन पिछले आत-दस महीनों से पत्थरबाजी की घटना देखने को नहीं मिली है। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 और 500 के नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications